फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

दाढ़ी काटने का मामला : उम्मेद पहलवान के मददगार भी जाएंगे जेल, अब तक 13 की पहचान

Sun, 20 Jun 2021 01:18 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 20 Jun 2021 01:18 AM IST
सार

उम्मेद को पुलिस से बचाने व उसकी मदद करने वालों की सूची में अधिकांश लोग लोनी के रहने वाले हैं। इसके अलावा बुलंदशहर, नोएडा व दिल्ली के भी 5 लोग चिन्हित हुए हैं।

विज्ञापन
ghazibad news
उम्मेद पहलवान और पीड़ित बुजुर्ग (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भड़काऊ वीडियो वायरल करने के आरोपी उम्मेद पहलवान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब उन लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उसकी मदद की। शरण देने वालों के अलावा उन लोगों को भी जेल भेजा जाएगा, जिन्होंने उसे साधन और संसाधन मुहैया कराए। अब तक ऐसे 13 लोगों की पहचान की जा चुकी हे और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें भेज दी गई हैं।

विज्ञापन


गत 16 जून को केस दर्ज होने के बाद से उम्मेद फरार चल रहा था। मोबाइल की लोकेशन न मिल पाने के कारण पुलिस ने उम्मेद के संपर्क में रहने वाले लोगों को खंगालना शुरू कर दिया था। इसी कड़ी में गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और दिल्ली के 40 से अधिक लोगों को रडार पर लेकर पड़ताल की गई।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि उम्मेद के मददगार के तौर पर अब तक 12 लोग चिन्हित कर लिए गए हैं। इनमें से कुछ लोगों ने उसे शरण दी और कुछ लोगों ने पुलिस से बचने के लिए पैसा, मोबाइल, डोंगल और अन्य संसाधन मुहैया कराए। इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा अभी भी पुलिस की पड़ताल जारी है। जो उम्मेद के मददगार के रूप में सामने आएगा, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी के कई नेता भी पुलिस की सूची में
उम्मेद को पुलिस से बचाने व उसकी मदद करने वालों की सूची में अधिकांश लोग लोनी के रहने वाले हैं। इसके अलावा बुलंदशहर, नोएडा व दिल्ली के भी 5 लोग चिन्हित हुए हैं। लोनी के जिन लोगों ने उम्मेद की मदद की, उनमें कई नाम राजनीति से जुड़े हैं। एसपी ग्रामीण का कहना है कि जानकार के जिस मोबाइल का इस्तेमाल उम्मेद कर रहा था, उसकी सीडीआर भी निकलवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed