फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

जमीन विवाद में भई-भतीजों पर फरसे से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
जमीन के विवाद पर भाई-भतीजों पर फरसे से हमला
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र के गांव रईसपुर में बृहस्पतिवार रात बड़े भाई ने बेटे के साथ मिलकर घर में सो रहे छोटे भाई व दो मासूम भतीजों को कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल पिता-पुत्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण पिता को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में आरोपी की मां ने अपने बेटे व पोते के खिलाफ तहरीर दी है। मधुबन बापूधाम एसएचओ अमित खारी ने बताया कि शुक्रवार शाम तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गांव रईसपुर निवासी रविंद्र सिंह (46) खोतीबाड़ी करते हैं। पड़ोस में रहने वाला उनका बड़ा भाई हरेंद्र भी किसान है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। रविंद्र की मां शांति का कहना है कि बृहस्पतिवार रात को वह छोटे बेटे रविंद्र व पोतों मयंक (10) और केशव (7) के साथ घर में सो रही थीं। रात करीब साढ़े 11 बजे उनका बड़ा बेटा हरेंद्र अपने बेटे सुमित के साथ कुल्हाड़ी और फरसा लेकर आ घुसा और सो रहे रविंद्र व उसके दोनों बेटों मयंक व केशव पर हमला कर दिया। जान-बचाने को रविंद्र व उसके बेटे इधर-उधर भागने लगे, लेकिन हरेंद्र व उसके बेटे ने ताबड़तोड़ वार जारी रखे। हमले में रविंद्र व उसके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर आसपड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो हमलावर पिता-पुत्र फरार हो गए।
विज्ञापन

रविंद्र की हालत नाजुक, बेटे एमएमजी में भर्ती
सूचना पर मधुबन बापूधाम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने घायल पिता-पुत्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ अमित खारी का कहना है कि रविंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि उसके दोनों बेटे एमएमजी में भर्ती हैं। एसएचओ का कहना है कि रविंद्र की मां शांति की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed