फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

सरकार के खिलाफ स्टेटस लगाने पर सदर तहसील का लेखपाल निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
सरकार के खिलाफ स्टेटस लगाने पर सदर तहसील का लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। सरकार के खिलाफ मोबाइल पर स्टेटस लगाने के आरोप में सदर तहसील के लेखपाल बिजेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम सदर डीपी सिंह ने बताया है कि उसके खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप है कि लेखपाल बिजेंद्र सिंह ने यूपी में जंगल राज बताते हुए राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग से जुड़ा एक स्टेट्स लगाया। शिकायत के आधार पर निलंबित कर दिया है। मामले में आगे की जांच भी बैठाई गई है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव चोपड़ा की तरफ से लिखित शिकायत कर लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र में लिखा गया है कि एक लेखपाल राज्य सरकार के खिलाफ स्टेट्स लगाता है तो इससे जाहिर है कि वह व्यक्ति शासकीय दायित्वों को निर्वहन नहीं कर रहा है। इसलिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे पहले पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ऋषभ तिवारी ने लेखपाल बिजेंद्र कुमार के खिलाफ शुक्रवार को संजयनगर चौकी में तहरीर दी थी। अब मामले ने तूल पकड़ा तो निलंबन की कार्रवाई कर दी गई है। प्रथम दृष्टा माना गया है कि लेखपाल का कृत्य सरकार के खिलाफ है जो सरकारी पद पर रहते हुए कार्रवाई की श्रेणी में आता है। उधर, सदर तहसील का ही एक और लेखपाल इसी तरह के मामले में फंसा है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बीच शराब के ठेके खोलने जाने को लेकर उसने सरकार के फैसले की आलोचना की थी, जिसकी विभागीय स्तर पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed