फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

एटीएम कार्ड चुराकर खाते से पैसे निकालते थे कोरियर कर्मचारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
एटीएम कार्ड चुराकर खाते से पैसे निकालते थे कोरियर कर्मचारी
विज्ञापन

साहिबाबाद। एसटीएफ और इंदिरापुरम पुलिस ने लोगों के नए डेबिट और एटीएम कार्ड में फर्जीवाड़ा कर खातों से रुपये निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को शुक्रवार को खोड़ा थाना क्षेत्र के गीतांजलि विहार इलाके से गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का मास्टरमांइड फरार है। पुलिस ने मौके से दस लाख रुपये, 45 चिप ग्राहक की डिटेल के साथ, 51 एटीएम कार्ड, एक ब्लोवर, कटर, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय हैं। दोनों डेढ़ वर्षों से कुलदीप के साथ मिलकर गिरोह में काम कर रहे थे।
एएसपी एसटीएफ नोएडा राजकुमार मिश्र ने बताया कि कुछ समय से एसटीएफ यूपी को एनसीआर में विभिन्न बैंकों मेें हो रही धोखाधड़ी करने वाले गिरोह की सूचनाएं मिल रही थीं। इस संबंध में दरोगा अक्षय पीके त्यागी, एसटीएफ नोएडा की टीम को जानकारी मिली कि गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर मेें विभिन्न बैंकों के नए एटीएम/डेबिट कार्डो की डिलीवरी के समय फर्जीवाड़ा करके एटीएम/डेबिट कार्डों से लोगों के खातों से रुपये निकाले जा रहे हैं। इस संबंध में इंदिरापुरम क्षेत्र निवासी अदिति सिंह ने खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ नोएडा को 21 माई को सूचना प्राप्त हुई कि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर रुपये के लेन-देन को लेकर खोड़ा कॉलोनी के एक मकान में मिलने वाले है। एसटीएफ नोएडा टीम और इंस्पेक्टर क्राइम इंदिरापुरम सुनील सिंह टीम के साथ खोड़ा पहुंचे। खोड़ा के गीतांजलि विहार से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी संजय यादव निवासी गीतांजलि विहार खोड़ा और हर्ष शर्मा शाहदरा दिल्ली हैं। दोनों ब्लूडार्ट कोरियर कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते थे।
विज्ञापन

डिलीवरी के दौरान कुलदीप से हुई मुलाकात
संजय यादव ने पूछताछ पर बताया कि वह 12वीं पास है। 3 वर्षों से ब्लूडार्ट कंपनी में कोरियर डिलीवरी का काम कर रहा था और कोरियर डिलीवरी करते समय मास्टरमाइंड कुलदीप निवासी खोड़ा कालोनी के पते पर गया था। इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। कुलदीप ने संजय को फर्जीवाड़ा करने का तरीका बताया। शुरूआत में कुलदीप, संजय को प्रति कार्ड 5 हजार देता था और बाद में इस धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि का आधा हिस्सा देनेे लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देते थे घटना को अंजाम
संजय, कुलदीप को ग्राहक को एटीएम कार्ड डिलीवरी करने से पहले कुछ घंटों के लिए एटीएम कार्ड दे देता था। ग्राहक के अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जो कि कोरियर में पते के साथ लिखा होता था, वो भी नोट कराता था। इस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को कॉल स्पूफिंग एप का प्रयोग करके बैंक के ऑटोमेटिक कॉल रिस्पॉन्स सिस्टम से कार्ड होल्डर के बैंक अकाउंट का बैलेंस जान लेते थे। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की ओटीपी नहीं जनरेट होती है, इसलिए ग्राहक को इसका पता नहीं चलता है। इसके अलावा ग्राहक को एटीएम कार्ड डिलीवरी करते समय संजय जानबूझकर ग्राहक के आधार कार्ड की डिटेल प्राप्त करता था। इसके बाद कुलदीप के साथ मिलकर संजय ओरिजनल एटीएम कार्ड से चिप बदलता था और इस एटीएम कार्ड के लिए आवश्यक पिन कोड प्राप्त करने के लिए बैंक के आईवीआर सिस्टम मेें कॉल स्पूफिंग एप का प्रयोग करके इस ऑटोमेटिक सिस्टम को आवश्यक जानकारी देते हुए, जैसे एटीएम कार्ड का नंबर, एक्सपाइरी डेट, आधार नंबर, जन्म तिथि आदि देते हुए एटीएम कार्ड का पिन कोड प्राप्त कर लेता था, इस पूरी प्रक्रिया मेें किसी प्रकार का ओटीपी जनरेेट नहीं होता। इससे असली ग्राहक को इसकी जानकारी नहीं हो पाती थी। यह लोग कूटरचित एटीएम कार्ड से कुछ समय बाद एटीएम से पैसे की निकासी कर लेते थे। जबकि एटीम कार्ड ग्राहक के पास बना रहता था। एएसपी एसटीएफ ने बताया कि दो दिन में 45 मामले अभी तक ट्रेस हो चुके हैं। जिसमें करीब 60 लाख रुपये निकाले गए हैं। अभी और मामले निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed