फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

सिद्धार्थ विहार में पत्नी की गला दबाकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
मृतक डिंपल की फाइल फोटो
सिद्धार्थ विहार में पत्नी की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। संबंधों में बाधक बनने पर सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड निवासी ट्रैक्टर चालक पप्पू यादव ने सोमवार तड़के पत्नी डिंपल (29) की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने अपने दो साल के बेटे को भी गला दबाकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। मायका पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। मृतका के भाई राहुल ने डिंपल के पति और सास को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है, जिसमें दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। विजयनगर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है।
मूलरूप से संभल के ततारपुर निवासी पप्पू यादव की शादी करीब तीन साल पहले डिंपल से हुई थी। शादी के बाद डिंपल ने बेटे को जन्म दिया, जो करीब दो साल का है। सिद्धार्थ विहार 20 फुटा रोड पर किराए के कमरे में रहने वाला पप्पू ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता है। डिंपल के जीजा डैनी के मुताबिक, पप्पू शराब पीने का आदी है और एक अन्य महिला से उसके संबंध हैं। पत्नी डिंपल इसका विरोध करती थी। आरोप है कि पप्पू चार दिन पहले उक्त महिला को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद रविवार रात को वह घर पहुंचा, जहां डिंपल ने उसका झगड़ा हो गया। बताया गया कि इसी बात पर पप्पू ने गला दबाकर डिंपल को मौत के घाट उतार दिया। उसने मासूम बेटे को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। सुबह मकान मालिक को घटना का पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएचओ विजयनगर महावीर सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

मां से लिपटा मिला मासूम, लोगों के छलके आंसू
डिंपल के कमरे से बाहर न निकलने पर मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो कमरे में डिंपल मृत अवस्था में पड़ी मिली। जबकि उसका दो साल का मासूम बेटा उससे लिपटा हुआ था। उसे बमुश्किल डिंपल के पास से हटाया गया। मासूम को यह भी पता नहीं था कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। हृदयविदारक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी छलक उठीं। डिंपल के परिजनों ने मासूम को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने किया हंगामा
डिंपल की हत्या की सूचना मिलने पर मायका पक्ष के लोग पहुंच गए। उन्होंने डिंपल के पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों ने मृतका के पति व सास कमलेश पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। एसएचओ का कहना है कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति पप्पू यादव व सास कमलेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हत्या से पहले मारपीट करने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि हत्या करने से पहले पप्पू ने डिंपल के साथ मारपीट भी की। खून से सना डिंपल का चेहरा इस बात का प्रमाण है। उनका कहना है कि दो साल के बच्चे के गले पर भी निशान हैं, जिससे प्रतीत होता है कि पप्पू ने उसकी भी जान लेने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बच्चे की हालत बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed