फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

लाखों रुपये खर्च कर सार्वजनिक शौचालय बनाया, अब लटका दिया ताला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
सार्वजनिक शौचालयों पर लटका ताला। - फोटो : GHAZIABAD City
लाखों रुपये खर्च कर सार्वजनिक शौचालय बनाया, अब लटका दिया ताला
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम ने लगभग पांच लाख रुपये खर्च कर राजनगर में सार्वजनिक शौचालय बनाया। भव्य आयोजन कर इसका लोकार्पण किया गया लेकिन अब इस पर ताला लटका दिया गया।

नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के सामने राजनगर में यह सार्वजनिक शौचालय नगर निगम ने दिसंबर में बनाया था। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर आशा शर्मा ने नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की मौजूदगी में 23 दिसंबर 2020 को इस शौचालय का लोकार्पण किया था। इस शौचालय को महिलाओं, पुरुषों के लिए अलग-अलग डिजाइन किया गया। शौचालय के बाहर तीन रंग के डस्टबिन गीले, सूखे और इंफेक्टिड कचरे के लिए लगाए गए। शौचालय के बाहर लगाए गए बोर्ड पर लिखा गया कि इसका संचालन 24 घंटे होगा। मतलब साफ है कि दिन-रात यहां सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन यह दावा झूठा निकला। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जब इसकी पड़ताल की गई तो शौचालय पर शनिवार को भी दिन में ताला लटका मिला। वहीं, बगल में बना महिला शौचालय भी बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed