फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

सरकार लंबा खींचना चाह रही आंदोलन- टिकैत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
बंसंत पंचमी के मौके पर हवन करते किसान। - फोटो : GHAZIABAD City
सरकार लंबा खींचना चाह रही आंदोलन : राकेश टिकैत
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान आंदोलन का भविष्य अब सरकार के हाथों में है। सरकार बातचीत नहीं कर रही, इसका मतलब वह आंदोलन लंबा खींचना चाह रही है। सरकार तीनों कृषि कानून वापस ले ले और एमएसपी पर कानून बना दे तो किसान आंदोलन खत्म कर देंगे। ये बातें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं।
राकेश टिकैत ने कहा कि हर किसी का सवाल है कि आंदोलन कब तक चलेगा, इसका जवाब सरकार ही दे सकती है। सरकार से बार-बार यह कहा जा चुका है कि मांगें नहीं माने जाने तक किसान आंदोलन पर डटे रहेंगे। ऐसे में सरकार यह बताए कि कब तक किसानों की मांगें मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार एक कॉल की दूरी की बात कहती है, लेकिन अगली वार्ता की पहल नहीं कर रही है। सरकार के रवैये से लगता है कि सरकार इस आंदोलन को लंबा खींचने के मूड में है। सरकार को एक न एक दिन ये मांगें माननी ही पडे़ंगी।
विज्ञापन

यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन को 83 दिन हो चुके हैं। 26 जनवरी से पहले किसानों और सरकार के बीच कई बार वार्ता हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से अभी तक किसानों से सरकार की कोई बातचीत नहीं हुई, जबकि किसान सरकार से वार्ता को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंखे आ गए हैं, अब कूलर भी लगेगा
राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार के रवैये से आंदोलन लंबा चलने का आसार दिख रहे हैं। ऐसे में किसानों ने गर्मी को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। गर्मी को देखते हुए पंखे आंदोलन स्थल पर आ गए हैं। जल्द ही कूलर भी पहुंच जाएंगे। वैसे किसानों को हर मौसम से लड़ना आता है। कंपकंपाती सर्दी को किसान झेल गए, अब गर्मी से भी मुकाबला कर लेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed