फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

आज रेलवे स्टेशनों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
आज रेलवे स्टेशनों की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
विज्ञापन

साहिबाबाद। किसानों के 18 फरवरी को रेल रोकने के एलान के बाद रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई है। बुधवार से साहिबाबाद और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा।
यूपी गेट पर किसान कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 27 नवंबर से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनरत किसानों ने 18 फरवरी को देशभर में दिन में 12 से चार के बीच चार घंटे रेल रोककर आंदोलन करने का एलान किया है। किसानों के रेल रोकने के एलान के बाद रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई है। मंगलवार दोपहर साहिबाबाद थाने पर आरपीएफ शाहदरा के इंस्पेक्टर अजय कुमार और एसएचओ विष्णु कौशिक ने सुरक्षा को लेकर बैठक की। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर बुधवार को अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। इसमें आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

गाजियाबाद में गांव के किसान रोकेंगे रेल
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि गाजियाबाद और उसके आसपास रेलवे स्टेशनों पर निकटवर्ती गांव के किसान रेल का चक्का जाम करेंगे। इसकी सूचना प्रशासन को दी जाएगी। प्रशासन अगर इस दौरान आंदोलनकारी जत्थे को रोकेगा तो किसान वहीं रुक जाएंगे लेकिन किसानों का रुकना भी आंदोलन का हिस्सा माना जाएगा। किसान प्रशासन से कोई संघर्ष नहीं करेगा क्योंकि रेल रोकने के पीछे उनकी मंशा यात्रियों को परेशान करना नहीं है बल्कि सरकार को यह संदेश देना है कि उनका आंदोलन सिर्फ यूपी गेट तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश में फैल चुका है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से रेल का चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान रेल यात्रियों की परेशानी का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed