फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

सब मेरी मूर्खता, बच्चे का ख्याल रखना...लिखकर शिक्षिका पत्नी को मार डाला, खुद की नस काटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
पूजा व देवजीत की शादी की तस्वीर। - फोटो : GHAZIABAD City
सब मेरी मूर्खता, बच्चे का ख्याल रखना...लिखकर शिक्षिका पत्नी को मार डाला, खुद की नस काटी
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर पांच निवासी एक युवक ने सोती हुई पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने बाएं हाथ की कलाई की नस काट ली। सुबह करीब नौ बजे हाथ जेब में डालकर आरोपी पति घर से निकलकर पड़ोस के खाली प्लॉट में पहुंचा। वहां वह बेहोश हो गया। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस आर्थिक तंगी, समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

वैशाली सेक्टर पांच के ऋषभ अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर जीसी में देवजीत दत्ता (38) पत्नी पूजा (35) और 10 साल के बेटे रेहान के साथ रहते हैं। देवजीत एक स्कूल के पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी पूजा शिक्षिका थीं। वह फिलहाल बच्चों को ऑनलाइन क्लास देती थीं। पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 11:30 बजे देवजीत ने पत्नी पूजा की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे अपने बाएं हाथ की नस काट कर घर से बाहर निकल आया। घर के ही पास में खाली प्लॉट में वह बेहोश होकर गिर गया। पड़ोसी ने देवजीत को घायल हालत में पड़े देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन, महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और देवजीत को पास के पारस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस और पड़ोसी जब जांच के लिए फ्लैट में पहुंचे तो बेड पर पूजा का शव पड़ा हुआ था। पुलिस को दीवार पर लगे व्हाइट बोर्ड पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने किसी को घटना का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि आंतरिक कारणों से वह यह कदम उठा रहा है। इस घटना से पहले दंपती अपने बेटे रेहान को रविवार को करोलबाग स्थित नानी के घर पर छोड़ आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को मामले की सूचना दी है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की हत्या कर पति ने अपने हाथ की नस काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया है। आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई विकास की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed