फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

रिश्वत लेकर अवैध निर्माण कराने वाला जीडीए सुपरवाइजर सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
जीडीए ।
रिश्वत लेकर अवैध निर्माण कराने वाला जीडीए सुपरवाइजर संस्पेंड
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए के प्रवर्तन जोन-आठ में तैनात सुपरवाइजर का अवैध निर्माण कराने की सांठगांठ करने संबंधी ऑडियो वायरल हुअ है। लोनी में अवैध निर्माण की मिली शिकायत और फिर वायरल ऑडियो की जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करुणेश की ओर से कराई गई जांच में दोषी साबित होने पर सुपरवाइजर शेर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

शिकायत में दोषी पाए जाने पर बीते माह जोन-आठ व जोन चार में तैनात अवर अभियंता के निलंबन की शासन को संस्तुति करने के साथ सुपरवाइजर व वर्कमेट को निलंबित कर दिया था। करीब दो सप्ताह बाद लोनी में निजी विकासकर्ताओं से मिलीभगत कर हो रहे अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। प्रवर्तन जोन-आठ के लोनी जमालपुरा निवासी नदीम ने जीडीए में क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण की शिकायत की थी। मामले में अवैध निर्माण कराने को लेकर क्षेत्र में तैनात सुपरवाइजर की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो गई। जीडीए उपाध्यक्ष के संज्ञान में रिकॉर्डिंग आने पर उन्होंने तत्काल जीडीए सचिव को जांच के आदेश दिए। जीडीए सचिव ने प्रवर्तन जोन-आठ प्रभारी से मामले की जांच कराई। मामले की विस्तृत जांच के बाद सौंपी गई रिपोर्ट में सुपरवाइजर शेर सिंह द्वारा अवैध निर्माण करने वाले निर्माणकर्ता से बातचीत की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए जीडीए उपाध्यक्ष ने सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है। साथ जीडीए वीसी ने सभी प्रवर्तन प्रभारियों को सचेत करते हुए अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और कर्मचारियों पर प्रभावी अंकुश लगाने को कहा है। जीडीए वीसी कृष्णा करुणेश का कहना है कि अवैध निर्माण में लिप्त पाए जाने पर सुपरवाइजर को निलंबित किया गया है। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहे। अवैध निर्माण में दोषी निर्माणकर्ता और लिप्त कर्मचारियों व अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed