फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad news

जिस श्मशान में हुआ हादसा, उसी में आज 11 का होगा अंतिम संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
ghazibad news
जिस श्मशान घाट में हुआ हादसा, उसी में आज 11 का होगा अंतिम संस्कार
विज्ञापन

गाजियाबाद। जो लोग रविवार को मुरादनगर के बंबा श्मशान घाट में जयराम की अंत्येष्टि में शामिल हुए थे, उनमें से 11 लोगों को नहीं पता था कि सोमवार को उनका भी अंतिम संस्कार इसी श्मशान घाट में होगा। 11 लोगों की चिताएं एक साथ श्मशान घाट में जलेंगी। इस हादसे के बाद उखलारसी गांव के अलावा मुरादनगर का हर व्यक्ति दुखी है। जिन लोगों को इस घटना के बारे में पता चला वह एक दूसरे से दुख बांटता हुआ नजर आया। सबसे बड़ा दुख यह होगा कि बंबा श्मशान घाट एक साथ 11 सामूहिक चिताओं के जलने का गवाह बनेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि श्मशान घाट में हुए हादसे में मरने वाले लोग आसपास के ही रहने वाले हैं। उनका अंतिम संस्कार बंबा श्मशान घाट में ही होगा। लोगों का कहना है कि किसी ने नहीं सोचा था कि जो लोग अंतिम संस्कार कराने के लिए आए हैं, वह कभी वापस नहीं आएंगे।
विज्ञापन

कई घरों में नहीं रहे कमाने वाले
श्मशान घाट में हादसे के बाद कई घरों में कमाने वाले नहीं रहे। नीरज मजदूरी करते थे। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं। अब उनके घर में पत्नी और चार बच्चे रह गए हैं। कोई कमाने वाला नहीं है। यहीं स्थिति सुनील की है। वह किराए के मकान में रहते थे और अकेले कमाने वाले थे। उनके चार छोटे छोटे बच्चे हैं, दो वक्त की रोटी की समस्या खड़ी हो गई। जोगेंद्र कार पेंटर का काम करते थे। उनके दो बच्चे हैं। उनके परिवार में भी कोई कमाने वाला नहीं है। पत्नी और दो बच्चों की पढ़ाई और रोटी की दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम कॉलोनी में नहीं जले चूल्हे
संगम कॉलोनी में आठ लोगों की मौत होने के बाद अधिकतर घरों में चूल्हे ही नहीं जले। लोग सदमें में थे कि ये क्या हो गया। रात तक मृतकों के घर सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचते रहे। वहीं, कुछ परिवार के छोटे-छोटे बच्चों को देखकर लोगों की आंखों में आंसू थे कि इन बच्चों का अब क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed