फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad

गार्ड की बंदूक छीन बरसाईं गोलियां, अफरा-तफरी मची

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghazibad
गार्ड की बंदूक छीन चलाई गोलियां, मची अफरातफरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। गुलमोहर सोसायटी में सुरक्षा गार्ड से बंदूक छीनकर युवक द्वारा फायरिंग करने और शिकायत करने पर गार्ड को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सोसायटी में अफरातफरी मच गई। गार्ड और सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार जिला फर्रूखाबाद के गांव सिरौली निवासी जितेंद्र पुत्र विश्राम सिंह राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। जितेन्द्र का कहना है कि रविवार रात को वह अन्य गार्डों के साथ ड्यूटी पर था। सोमवार तड़के करीब 4 बजे सोसायटी में रहने वाला एक युवक उनके पास आया और जबरन उसकी लाइसेंसी बंदूक व कारतूस छीन लिए। इसके बाद आरोपी ने उनके सामने ही दो गोली चलाईं, जिससे भगदड़ मच गई। गार्ड के मुताबिक घटना के वक्त आरोपी युवक नशे में था। सुबह होने पर गार्ड द्वारा मामले की सूचना सोसायटी की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद गार्ड और आरडब्ल्यूए के सचिव जीसी गर्ग ने सिहानी गेट थाना में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने शिकायत की एक प्रतिलिपि एसएसपी को भी भेजी है।
विज्ञापन

बड़े अधिकारी का बेटा है आरोपी
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के बड़े अधिकारी का बेटा है। कुछ दिन पूर्व अधिकारी की पुत्रवधू ने पूरे परिवार के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। एसएचओ सिहानी गेट गजेन्द्र पाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सोसायटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed