फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad

दूध लेने गए मीडियाकर्मी से लूटी चेन, तीन किमी तक किया पीछा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
ghazibad
दूध लेने गए मीडियाकर्मी से लूटी चेन, तीन किमी तक किया पीछा
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में घर से स्कूटी पर दूध लेने गए मीडियाकर्मी से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद पीड़ित ने तीन किमी तक महाराजपुर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। कई जगह बैरियर मिले, लेकिन पुलिस नहीं दिखी। पीड़ित ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वैशाली सेक्टर-चार स्थित गौर गंगा-दो सोसायटी में मीडियाकर्मी संतोष कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह मार्केट में दूध लेने गए थे। अपने नंबर के इंतजार में वह स्कूटी खड़ी कर बैठ गए। इसी दौरान पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उनके गले से लॉकेट समेत चेन लूटकर भागने लगे। उन्होंने स्कूटी स्टार्ट कर करीब तीन किमी तक महाराजपुर तक बदमाशों का पीछा किया। घटना स्थल से लेकर महाराजपुर तक संतोष कुमार ने पीछा किया। वैशाली मेट्रो स्टेशन, लिंक रोड थाना पर , पुलिसकर्मी नहीं दिखा। यदि पुलिस सड़क पर गश्त करती हुई और चेकिंग करती हुई मिलती तो बदमाश आसानी से पकड़े जाते। पीड़ित ने लौटकर वैशाली चौकी में शिकायत दी। एसएचओ कौशांबी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed