फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghazibad crime

सहपाठियों ने 12वीं के छात्र को चाकुओं से गोदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghazibad crime
सहपाठियों ने 12वीं के छात्र को चाकू से गोदा
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र के गांधीनगर पार्क में 12वीं के छात्र की सहपाठियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक 12 सौ रुपये के विवाद में झगड़ा हुआ जिसके बाद एक छात्र ने बैग से चाकू निकालकर सीने व गर्दन पर वार कर दिए। उसके अन्य सहपाठी अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में छात्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने चार नाबालिग सहपाठियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना कजरोठी (हाथरस) के गांव रमचेला भाग कजरोठी निवासी डिप्टी सिंह दिल्ली में गाड़ी चलाते हैं। उनका बेटा राहुल (17) सरस्वती विद्या मंदिर नेहरूनगर में कक्षा 12वीं का छात्र था जो भट्ठा नंबर-5 स्थित ग्राम गढ़ी निवासी अपनी बुआ के घर रहता था। पुलिस के मुताबिक उसने कविनगर क्षेत्र निवासी अपने सहपाठी को 12 सौ रुपये उधार दिए थे। बृहस्पतिवार को परीक्षा के बाद राहुल का सहपाठी उसे नेहरूनगर पार्क में ले गया, जहां तीन अन्य सहपाठी पहले से ही मौजूद थे। वहां रुपयों को लेकर राहुल व उसके सहपाठी में विवाद हो गया, जिसके बाद सहपाठी ने बैग से चाकू निकालकर राहुल केसीने और गर्दन पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन

चाकू मारकर खुद ही ले गया अस्पताल
गाजियाबाद। चाकू मारने के बाद सहपाठी लहूलुहान हालत में राहुल को अपने साथियों के साथ मिलकर खुद ही यशोदा अस्पताल लेकर पहुंचा। चोट लगने की बात कहकर भर्ती कराया। राहुल की तबीयत बिगड़ने पर आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद चाकू मारने की बात पुष्ट की तो सहपाठियों ने सच बताया। उपचार के दौरान राहुल की मौत होने पर अस्पताल से मीमो मिलने पर पुलिस को घटना का पता चला। पुलिस ने सहपाठियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के बाद पता चला कि चाकू से हत्या की है
सहपाठियों ने चोट लगने की बात कहकर राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन मौत के बाद पुलिस केसामने डॉक्टरों ने पड़ताल की तो पता चला कि चाकूसे हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने उसके तीन सहपाठियों को हिरासत में ले लिया। छात्र के पिता डिप्टी सिंह ने देर रात थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
तीन सहपाठियों ने पुलिस को बताया घटनाक्रम
राहुल के मृत घोषित होने के बाद अस्पताल में मौजूद उसके तीन सहपाठियों ने ही सारे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद राहुल सहित पांच दोस्त गांधीनगर पार्क चले गए। वहां पैसों के लेन-देन को लेकर राहुल का एक सहपाठी से विवाद हो गया। राहुल ने सहपाठी को थप्पड़ मार दिया, जिससे तैश में आकर सहपाठी ने चाकू से राहुल पर हमला कर दिया।

स्कूल की लापरवाही की भी हो रही जांच
अस्पताल में साथ रहने वाले तीन छात्रों को पुलिस प्रथम दृष्ट्या बेकसूर मान रही है। एसएचओ का कहना है कि पुलिस को देखते ही उन्होंने घटना और आरोपी का नाम बताया। ऐसे में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। इसके अलावा बैग में चाकू कैसे पहुंचा, इस संबंध में स्कूल की लापरवाही की जांच भी की जा रही है। चाकू मारने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed