फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziayabad

रैपिड ट्रायल रन की तैयारी, प्राथमिकता खंड में बिजली आपूर्ति पर काम शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziayabad
रैपिड ट्रायल रन की तैयारी, प्राथमिकता खंड में बिजली आपूर्ति पर काम शुरू
विज्ञापन

गाजियाबाद। साहिबाबाद से दुहाई तक रैपिड के 17 किमी लंबे पहले प्राथमिकता खंड पर ट्रायल रन की दिशा में एनसीआरटीसी की ओर से तेजी से कार्य किया जा रहा है। ट्रायल रन के लिए जरूरी बिजली आपूर्ति पर काम शुरू हो गया है। दिल्ली-मेरठ तिराहे के पास रेलवे लाइन के बराबर प्राथमिकता खंड का इकलौता रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इस सब स्टेशन से ट्रेनों के संचालन के लिए 25 केवी और स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति केलिए 33 केवी की लाइन से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
---
यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन से एनसीआरटीसी का करार:
दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ तक 82 किमी लंबे देश के पहले रीजनल रेल कॉरिडोर में बिजली आपूर्ति के लिए कुल पांच रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) का निर्माण किया जाना है। अन्य सब स्टेशन दिल्ली के सराय काले खां, मुरादनगर, मेरठ शताब्दीनगर और मोदीपुरम में स्थापित किए जाएंगे। फिलहाल गाजियाबाद में पहले आरएसएस का निर्माण शुरू किया गया है। साथ ही सब स्टेशन में लगाए जाने वाले उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर आ चुके हैं। सब-स्टेशनों तक 220 केवी की लाइन आएगी। इसके लिए एनसीआरटीसी और यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के बीच करार हुआ है। आरएसएस के जरिए रैपिड कॉरिडोर को निर्बाध बिजली की सप्लाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

---
वातानुकूलित उपकरणों में पर्यावरण अनुकूल गैस का होगा इस्तेमाल:
एनसीआरटीसी की ओर से सभी स्टेशन को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के उच्च स्तरीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। स्टेशन में सभी बड़े ट्रांसफार्मर और बिजली उपकरणों के लिए इस्तेमाल होने वाले वातानुकूलित उपकरणों में पर्यावरण के अनुकूल गैस का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा सब-स्टेशन परिसर में वर्षा जल संचयन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एलईडी लाइट के साथ प्राकृतिक रोशनी और हवादार भवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोट..
पटरियों को बिछाने व ओएचई के लिए पोल लगाने का काम जारी:
पहले प्राथमिकता वाले खंड में दुहाई से गुलधर के बीच उच्च क्षमता और कम रखरखाव वाली पटरियों को बिछाने का काम जारी है। साथ ही ओवर हेड वायर (ओएचई) लगाने से पहले पोल लगाने का काम तेज गति से किया जा रहा है। -- पुनीत वत्स, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed