फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabd news

हार -जीत को लेकर प्रधान और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों में भिड़ंत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
ghaziabd news
हार -जीत को लेकर प्रधान और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों में भिड़ंत
विज्ञापन

गाजियाबाद/निवाड़ी। निवाड़ी थानाक्षेत्र के ग्राम सारा में हारजीत को लेकर वर्तमान प्रधान और पराजित प्रत्याशी के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। आरोप है कि पराजित प्रत्याशी के समर्थकों ने ग्राम प्रधान और उसके पिता पर हमला करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। ग्रामीणों के आने पर प्रधान और उनके पिता की जान बची। प्रधान के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पराजित उम्मीदवार के समर्थकों पर केस दर्ज किया है। साथ ही कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर ग्राम प्रधान और उसके पिता समेत दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।
निवाड़ी थाने के दरोगा रीगल कुमार ने केस दर्ज कराया है कि गांव सारा में ग्राम प्रधान संजय और उनके समर्थक और परिजन बृजमोहन, सोनी, प्रवेश, निकुंज, सुभाष त्यागी और अन्य लोग पराजित प्रधान प्रत्याशी के समर्थक अंकुश त्यागी, निशांत त्यागी, प्रशांत त्यागी, हरीश त्यागी व अन्य वोट न देने को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। पंचायत घर के पास दोनों पक्ष इकट्ठा थे और कोरोना महामारी को रोकने के लिए लागू किए गए कोरोना कर्फ्यू का खुला उल्लंघन कर रहे थे। निवाड़ी पुलिस ने सारा गांव के प्रधान संजय व पराजित प्रत्याशी के समर्थकों समेत 10 लोगों को नामजद करते हुए महामारी अधिनियम मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम सारा निवासी बृजमोहन का कहना है कि उनका बेटा संजय वर्तमान में ग्राम प्रधान चुना गया है। वह और उनका बेटा ग्राम पंचायत के पास वाले जोहड़ के पुल की सफाई का काम करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही हरीश, उसका भाई अन्नू तथा अंकुश त्यागी, निशांत त्यागी और प्रशांत त्यागी वहां आ धमके। अंकुश के हाथ में तमंचा जबकि निशांत व प्रशांत के हाथों में धारदार हथियार और हरीश के हाथ में डंडा था। सभी ने एकराय होकर उन पर व उनके बेटे पर हमला कर दिया। बृजमोहन का कहना है कि हमला करते वक्त आरोपी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कह रहे थे कि आज तुझे प्रधान बनाकर छोड़ेंगे। पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान गांव के ही अन्य लोग मौके पर आ गए, जिन्होंने उनके व उनके प्रधान बेटे की जान बचाई। बृजमोहन का कहना है कि आरोपी गांव में परचून की दुकान पर अवैध शराब की बिक्री करते हैं और भविष्य में भविष्य में उनके उनके बेटे और परिवार की हत्या कर सकते हैं। बृजमोहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed