फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad's e-city buses to slow down during the monsoon.

Ghaziabad News: मानसून में थमेगी गाजियाबाद की ई-सिटी बसों की रफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad's e-city buses to slow down during the monsoon.
सिटी ई बस। संवाद
साहिबाबाद। मानसून के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गाजियाबाद में संचालित ई-सिटी बसों की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। भारी बारिश और जलभराव की स्थिति में ई-सिटी बसों का संचालन प्रभावित होगा। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश में भी सिटी ई-बस जलभराव के कारण संचालित नहीं हो पाईं, जलभराव में बसें अपने आप बंद हो जाती हैं। वर्तमान में केवल 32 ई-बसों का ही संचालन वर्तमान में हो रहा है। बाकी 18 बसों की बैटरी पैक लंबे समय से खराब है। इन ई-बसों की बैटरी खराब न हो इस वजह से जिन मार्गों पर सड़कों पर अधिक पानी भर जाएगा, वहां बसें नहीं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में सबसे बड़ी चुनौती जलभराव और विद्युत सुरक्षा है। बसों की चार्जिंग पूरी तरह बिजली पर निर्भर होती है। ऐसे में चार्जिंग स्टेशन या विद्युत उपकरणों के आसपास पानी भरने से करंट फैलने का खतरा बना रहता है। किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए मौसम और सड़क की स्थिति का आंकलन कर ही बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन निगम ने डिपो स्तर पर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। चार्जिंग स्टेशन, ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों की लगातार निगरानी की जाएगी। जहां जलभराव की आशंका होगी, वहां चार्जिंग प्रक्रिया भी अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। इसके साथ ही चालकों और परिचालकों को भी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सामान्य बारिश के दौरान बसों का संचालन जारी रहेगा लेकिन मूसलाधार बारिश, सड़क पर अधिक जलभराव या बिजली संबंधी खतरा होने पर संबंधित रूटों पर ई-सिटी बसें नहीं चलाई जाएंगी। स्थिति सामान्य होने के बाद ही सेवाएं सुचारु होंगी।
विज्ञापन

जलभराव में ई-बसों को सुरक्षा के दृष्टि से संचालित करना सही नही है। बारिश के दौरान चार्जिंग और बैटरी के कारण करंट फैलने का खतरा रहता है। सामान्य दिनों में संचालन सुचाररु रूप से होगा। केसरी नंदन चौधरी, एमडी, गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed