{"_id":"602574468ebc3ee9702be89a","slug":"ghaziabadnews-ghaziabad-city-news-gbd2135767125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रंग-रूप में नजर आएगी टाउन हॉल की एतिहासिक इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रंग-रूप में नजर आएगी टाउन हॉल की एतिहासिक इमारत
विज्ञापन
ghaziabadnews
नए रंग-रूप में नजर आएगी टाउन हॉल की एतिहासिक इमारत
गाजियाबाद। शहर की एतिहासिक इमारत और कभी नगर निगम का मुख्यालय रहा टाउन हाल जल्द ही नए रंग-रूप में नजर आएगा। नगर निगम इस इमारत का कायाकल्प करेगा। निगम के चीफ इंजीनियर ने प्राइवेट आर्किटेक्ट के साथ इमारत का सर्वे किया।
अंग्रेजों के जमाने की यह एतिहासिक इमारत पहले राजनीति का केंद्र हुआ करती थी। इसके पास खाली पड़ी जमीन पर राजनीतिक जनसभाएं हुआ करती थीं। पहले नगर पालिका और फिर नगर निगम का मुख्यालय भी लंबे समय तक यहां पर रहा। मौजूदा समय में नगर निगम के सिटी जोन का कार्यालय यहां संचालित है। लंबे समय से मरम्मत न होने की वजह से इमारत जर्जर हो चुकी है। अब नगर निगम इसे सहेजने के लिए इसकी मरम्मत और सुंदरीकरण कराएगा। नगर निगम ने इसके लिए एक आर्किटेक्ट कंसलटेंट फर्म को हायर किया है। यह फर्म इस इमारत को सहेजने के लिए पूरी डिटेल रिपोर्ट तैयार करके देगी। इसके बाद नगर निगम का निर्माण विभाग इसका एस्टिमेट तैयार कराएगा। निगम के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन खान का कहना है कि टाउन हाल की बिल्डिंग का सर्वे कराया जा रहा है। इसकी छत, दीवारों, ड्रेनेज, बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराई जाएगी।