फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabadnews

फैक्टरी के टिनशेड पर गिर गई दीवार, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
ghaziabadnews
ghaziabadnews - फोटो : SHAHIBABAD
फैक्टरी के टीनशेड पर गिर गई दीवार, दो घायल
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार में खाली प्लॉट में बनी फर्नीचर फैक्टरी की टीन शेड पर पड़ोस के चार मंजिला मकान के छत की बाउंड्री वॉल गिर गई। इससे फैक्टरी में काम करने वाले दो कर्मचारी चोटिल हो गए। हादसे से फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस को अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।
कोतवाली रामपुर क्षेत्र के रहने वाले इमरान खोड़ा के लोकप्रिय विहार में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने घर के पास में ही ओपी शर्मा निवासी दिल्ली के प्लॉट को किराए पर लिया है। प्लॉट में फर्नीचर की फैक्टरी लगाई हुई है। रविवार दोपहर को दोपहर करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाले सुजान सिंह के चार मंजिला मकान के छत की बाउंड्री वॉल अचानक उनकी फैक्टरी के टीन शेड पर गिर गई। इससे वहां काम करने वाले दो कर्मचारी घायल हो गए। टीनशेड पर दीवार गिरने के दौरान तेज आवाज से आसपास के लोग घरों से निकल आए और फैक्टरी में काम करने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गई। आननफानन दोनों घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। इमरान ने बताया कि धर्मेद्र निवासी बहराइच के कंधे में और वासिक निवासी रामपुर के सिर में चोट आई है। एसएचओ खोड़ा मोहम्मद असलम ने बताया कि बाउंड्री वॉल गिरने से दो लोग चोटिल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

हादसे के दौरान छत पर खेल रहे थे बच्चे
हादसे की जानकारी मिलने के बाद ही खोड़ा नगर पालिका के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच में सामने आया है कि जिस दौरान बाउंड्री वॉल गिरी उस समय छत पर बच्चे खेल रहे थे। गनीमत रही कोई बच्चा पास में नहीं था वरना बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed