Hathras Rape Case: कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, हाथरस कांड के आरोपियों का सिर कलम करने पर एक करोड़ का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hathras News: हाथरस कांड मामले में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश निजाम मलिक के बोल बिगड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में नेता जी हाथरस कांड के आरोपियों का सर कलम कर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का समाज के द्वारा इनाम दिए जाने का दावा कर रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी कांग्रेस नेता को गिरफ्तार खुर्जा के मुंडाखेड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि हाथरस की बेटी की मौत के बाद से हाथरस में विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं का आना जाना लगा हुआ है।
बीते दिनों कांग्रेस के राहुल गांधी भी अपने दल बल के साथ यमुना एक्सप्रेस वे से हाथरस जा रहे थे। उनके साथ सम्मिलित होने के लिए जनपद के भी कई कांग्रेसी नेता शामिल होने के लिए गए थे। वहीं, अब सोशल नेटवर्किंग पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश निजाम मलिक पुत्र हाजी अलाउद्दीन निवासी मोहल्ला शेख साहेबान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें वह हाथरस कांड पर बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा वह वीडियो में अपना टूटा हुआ हाथ दिखाते हुए बता रहे हैं कि पुलिस के लाठीचार्ज से उन्हें चोट पहुंची है। इसके बाद वह वीडियो में हाथरस कांड के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग भी कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ वीडियो के अंत में वह बोल रहे हैं कि हाथरस कांड के आरोपियों का जो भी सिर कलम कर लाएगा उसे उनका समाज एक करोड़ रुपये के इनाम से नवाजेगा। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अफसरों ने संज्ञान लिया और कांग्रेस नेता की तलाश शुरू कर दी गई।
रविवार सुबह आरोपी निजाम मलिक को पुलिस ने खुर्जा के मुंडाखेड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले में खुर्जा पुलिस ने उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। पूर्व कांग्रेसी विधायक ने झाड़ा पल्ला मामले में कांग्रेस का एक पक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से की गई बयानबाजी से पल्ला झाड़ रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक बंशी सिंह पहाड़िया ने कहा कि यह उनका निजी बयान है। पार्टी लाइन से बयान का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस हमेशा संविधान के अनुसार चलती है।
मामले में कांग्रेस नेता निजाम मलिक की गिरफ्तारी कर ली गई है। साथ ही देशद्रोह की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। - मिथलेश कुमार उपाध्याय