{"_id":"6216199d7419f774ee75f2c0","slug":"ghaziabad-youth-writes-message-my-life-is-end-to-family-and-commits-suicide-by-shooting-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: युवक ने मैसेज में लिखा 'माई लाइफ इज एंड' और दे दी जान, पहले भी की थी आत्महत्या की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: युवक ने मैसेज में लिखा 'माई लाइफ इज एंड' और दे दी जान, पहले भी की थी आत्महत्या की बात
Wed, 23 Feb 2022 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 23 Feb 2022 04:56 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक वह बीते काफी समय से सुसाइड करने की बात कर रहा था। अभी हाल ही में उसकी नौकरी गुरुग्राम में लगी थी और यहां उसे शुक्रवार ज्वाइन करना था।
विज्ञापन
गाजियाबाद में सुसाइड का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र के राजनगर सेक्टर-9 में एक युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचना विभोर शर्मा (26) पुत्र राजीव शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विभोर ने कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। आत्महत्या से पहले विभोर ने देर रात करीब 2.00 बजे परिजनों को मोबाइल पर मैसेज डाला और अपने घर से निकल गया।
विज्ञापन
विभोर ने मैसेज में लिखा 'माई लाइफ इज एंड' लिखा था। परिजनों के मुताबिक वह बीते काफी समय से सुसाइड करने की बात कर रहा था। अभी हाल ही में उसकी नौकरी गुरुग्राम में लगी थी और यहां उसे शुक्रवार ज्वाइन करना था।
विज्ञापन
परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर विभोर ने ये कदम क्यों उठाया और वह मीडिया से बात करने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।