फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Troubled by property occupants, youth ate sulfas shot, died

गाजियाबाद: प्रॉपर्टी पर कब्जा करने वालों से परेशान होकर युवक ने खाई सल्फास की गोली, मौत

Fri, 14 Jan 2022 09:33 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी।
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 14 Jan 2022 09:33 PM IST
सार

टीला शाहबाजपुर गांव में पप्पू परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा सोनू श्री राम कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस चलाता था। उसने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। सोनू के पास से परिजनों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

विज्ञापन
Ghaziabad: Troubled by property occupants, youth ate sulfas shot, died
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीला शाहबाजपुर गांव में रहने वाले सोनू मावी (35) ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने वाले लोगों से परेशान होकर सल्फास की गोली खाकर ली। शुक्रवार को युवक की उपचार के दौरान मोहन नगर स्थित अस्पताल में मौत हो गई। मृतक ने छह लोगों पर आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट छोड़ा था। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


टीला शाहबाजपुर गांव में पप्पू परिवार के साथ रहते हैं। उनका एक बेटा सोनू श्री राम कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस चलाता था। उसने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। सोनू के पास से परिजनों ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में लिखा है कि आसपास क्षेत्र में रहने वाले छह लोगों के साथ उन्होंने पूर्व में प्रॉपर्टी का काम किया था। इसके बाद वह उन छह लोगों से अलग होकर काम कर रहे थे।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, अलग होने से पहले मृतक ने सभी लोगों का हिसाब कर दिया था। इसके बावजूद सभी छह लोग उनकी जमीन और ऑफिस पर कब्जा किए हुए थे। दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। पप्पू ने बताया कि आरोपी उनके बेटे को क्षेत्र में काम करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

पप्पू ने बताया कि सभी छह आरोपियों को विवाद खत्म करने के लिए 1,00,000 रुपये भी दे दिए थे। लेकिन आरोपी फिर भी धमकी दे रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने पंचायत में भी की थी, जिस पर पंचायत ने आपास में मध्यस्थता करा दी थी। बावजूद इसके उनके साथी परेशान करते थे।

कोल्ड ड्रिंक से गोली खाई

पुलिस के अनुसार मृतक ने साथियों से परेशान बृहस्पतिवार दोपहर पास की एक दुकान से कोल्ड ड्रिंक लाया था। उसमें सल्फास की गोली कोल्ड ड्रिंक के साथ पी ली। उन्होंने बेचैनी होने पर अपने भाई को घटना की जानकारी दी, जिसपर उन्हें उपचार के लिए मोहन नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। 

पुलिस को नहीं दी तहरीर, सूचना देकर अवगत कराया

घटना की सूचना परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना पाकर पहुंची थाना लोनी बार्डर पुलिस ने मृतक के बयान लिए है।  सुसाइड नोट पर तीन जनवरी 2022 की तारीख है। थाना लोनी बार्डर एसएचओ सचिन कुमार का कहना है कि मृतक ने थाना टीला मोड क्षेत्र स्थित श्री राम कालोनी के पास जहर खाया है। मृतक के परिजनों द्वारा शिकायत दिए जाने पर मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed