फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad syber fraud

पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर छात्र से 97 हजार रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad syber fraud
पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर छात्र से 97 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगों ने गोविंदपुरी निवासी बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र आयुष को जाल में फंसा लिया। पहले कमीशन देकर ठगों ने विश्वास जमाया, इसके बाद छात्र से दो बार में 97 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत साइबर सेल में की है।

आयुष ने बताया कि उसके पास एक दिन पार्ट टाइम नौकरी के लिए व्हाट्स एप पर कॉल व मेसेज आया। उसने पार्ट टाइम नौकरी करने की चाह में जालसाजों को हां कर दी। इसके बाद जालसाजों ने आयुष को एक ट्यूटर उपलब्ध कराया। जिसने उसे काम करने के बारे में समझाया। इसके बाद फ्लिपकार्ट ग्रेबिंग नाम से एप डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा। जिस पर ऑर्डर कंफर्म करने थे, उसके बदले में उसे कुछ प्रतिशत का कमीशन मिलना था। आयुष ने बताया कि उसने पहले दिन 100 रुपये एप में डाले, जिसके बदले में उसे 10 ऑर्डर कंफर्म करने के लिए मिले। उसके बाद उसे अगले दिन 250 रुपये मिले। आयुष ने बताया उन्होंने फिर उससे 500 रुपये लगवाए। जिसमें उसे 20 ऑर्डर करने के लिए मिले। जिसमें पहले 16-17 ऑर्डर तक आसानी से हो गए , लेकिन आखिरी ऑर्डर में उन्होंने 30 हजार रुपये के ऑर्डर खरीदने के लिए खाते में रुपये डलवा लिए, जिससे ऑर्डर पूरा हुआ। इसके बाद उन्होंने 75 हजार रुपये का ऑर्डर भेजा। जिसके बदले में उसे डेढ़ लाख रुपये मिलते। लेकिन इतने रुपये नहीं होने पर उसने उसे पूरा करने से मना कर दिया, ऐसे में ठगों ने उस ऑर्डर पर डिस्काउंट देकर 67 हजार रुपये जमा करने केलिए कहा। जो उसकी एप से नहीं हो रहे थे। इसके बाद जालसाजों ने अपने खाते की जानकारी देकर उसमें डलवा लिए। इसके बाद पीड़ित ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया तो उन लोगों ने रुपये खाते में नहीं आने की बात कहकर फोन काट दिया। वहीं, साइबर सेल प्रभारी सुमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जालसाजों की ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed