फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad: Speeding car hit bike riders, driver dragged bike for 1 km

Ghaziabad: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, मोटर साइकिल को एक किमी तक घसीटता ले गया चालक

Sat, 05 Nov 2022 09:19 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला न्यूज डेस्क, गाजियाबाद
अमर उजाला न्यूज डेस्क, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Nov 2022 09:19 AM IST
सार

इंदिरापुरम के मंगलचौक पर शुक्रवार देर रात एक कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद बाइक गिरकर कार में ही फंस गई। कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए वाहन नहीं रोका और बाइक को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।

विज्ञापन
Ghaziabad: Speeding car hit bike riders, driver dragged bike for 1 km
बाइक को घसीटते ले जाता कार चालक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में शुक्रवार रात एक कार चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार गिर गए और बाइक कार में ही फंस गई। इसके बाद कार चालक बाइक को घसीटते हुए लगभग एक किलोमीटर तक खींचते ले गए। यह दृश्य देख सड़क से गुजरने वालों की रूह कांप गई।

विज्ञापन


इंदिरापुरम के मंगलचौक पर शुक्रवार देर रात एक कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद बाइक गिरकर कार में ही फंस गई। इसके बाद कार चालक ने लापरवाही दिखाते हुए वाहन नहीं रोका और बाइक को लगभग एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान बाइक घसीटने से सड़क पर चिंगारी निकल रही थी। इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है।
विज्ञापन


कौशांबी में रहने वाले हवा सिंह और गुरुदीप बृहस्पतिवार रात 11:30 बजे बाइक से काला पत्थर रोड पर जा रहे थे। मंगल चौक पर कार सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और बाइक कार के अगले हिस्से में फंस गई। चालक कार लेकर शक्ति खंड की ओर भागा। लोगों ने कुछ दूरी पर उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed