{"_id":"63f9ef366e9da1784c03d4f6","slug":"ghaziabad-shalimar-garden-near-police-station-transport-employee-wife-looted-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: शालीमार गार्डन चौकी के पास ट्रांसपोर्टकर्मी की पत्नी से दो टप्पेबाजों ने ठगे टॉप्स व बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: शालीमार गार्डन चौकी के पास ट्रांसपोर्टकर्मी की पत्नी से दो टप्पेबाजों ने ठगे टॉप्स व बाली
Sat, 25 Feb 2023 04:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:51 PM IST
सार
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन निवासी ऊषा शर्मा सिलाई का काम करती हैं जबकि उनके पति बॉर्डर पर ट्रांसपोर्ट की एक कंपनी में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
महिला से हुई लूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन चौकी के पास ट्रांसपोर्टकर्मी की पत्नी से दो टप्पेबाज टॉप्स व बाली ठग कर ले गए। टप्पेबाजों ने महिला को हरिद्वार के बड़े संत होने का हवाला देकर सभी घरेलू परेशानी दूर होने की बात कहकर विश्वास में लिया।
विज्ञापन
टप्पेबाज हाथ में मिट्टी थमाकर फरार हो गए। महिला ने शालीमार गार्डन चौकी जाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला से बिना तहरीर लिए टरका दिया।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन निवासी ऊषा शर्मा सिलाई का काम करती हैं जबकि उनके पति बॉर्डर पर ट्रांसपोर्ट की एक कंपनी में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। ऊषा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से वर्द्धमान अस्पताल के पास साड़ी का फॉल लेने गईं थी। रास्ते में दो युवक मिले।
विज्ञापन