फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Robbery case with Union ministers OSD wife in Ghaziabad

Ghaziabad: केंद्रीय मंत्री के ओएसडी की पत्नी के साथ लूट का मामला, अभी तक पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

Mon, 06 Mar 2023 07:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Mar 2023 07:00 AM IST
सार

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए टीम लगी है। आसपास के सभी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। हर एंगल से टीम काम कर रही है।

विज्ञापन
Robbery case with Union ministers OSD wife in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री के ओएसडी की पत्नी प्रियंका रावत से बाइक सवार लुटेरों ने चेन के साथ मंगलसूत्र भी लूटा था। घटना के दौरान वह फोन पर अपने भाई से बात कर रही थीं तभी हेलमेट पहने बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन व मंगलसूत्र खींच लिए थे। शोर मचाने पर सोसायटी के एक युवक ने गाड़ी से पीछा भी किया लेकिन लुटेरे गलियों में घूमते हुए फरार हो गए। वहीं, लुटेरों की पहचान के लिए इंदिरापुरम कोतवाली से चार टीमें जांच में लगी हैं। वारदात के 30 घंटे बाद भी लुटेरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास की गलियों में लगे 35 सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली हैं।

विज्ञापन


बाइक सवार लुटेरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह को दी गई है। रविवार सुबह टीम ने घटनास्थल से लेकर आसपास मुख्य प्वाइंटों पर बारीकी से जांच की। इसके बाद प्रियंका रावत से भी पुलिस टीम ने लुटेरों का हुलिया पूछा। बाद में सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हालांकि, पुलिस अधिकारी हाल ही में जेल से छूटे गिरोह के सदस्यों की कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।

विज्ञापन

 

घरेलू सहायिका का अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी महिला:
वसुंधरा सेक्टर-18 के एपेक्स दी फ्लोरेंस निवासी प्रियंका रावत शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे घरेलू सहायिका के साथ अस्पताल जाने के लिए सोसायटी के गेट पर खड़ी थीं। इसी बीच बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन व मंगलसूत्र लूट लिया था। इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस घटना के बाद डीसीपी ट्रांस हिंडन डॉ. दीक्षा शर्मा ने प्रहलादगढ़ी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार को निलंबित कर दिया था। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए टीम लगी है। आसपास के सभी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। हर एंगल से टीम काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed