फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सपना है कि कभी ट्रांसजेडर पीएम बने : लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सपना है कि कभी ट्रांसजेडर पीएम बने : लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
विज्ञापन

लोनी। सामाजिक कार्यकर्ता, टीवी कलाकार महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सभी विभागों में ट्रांसजेंडरों को आगे बढ़ाना चाहिए। ट्रांसजेंडर बच्चों को शिक्षा मिले, इसके लिए नीतियां भी तैयार की जा रही हैं। उनका सपना है कि कभी देश का प्रधानमंत्री कोई ट्रांसजेंडर बने।
डीएलएफ स्थित ग्लोबल नवजीवन स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में वह शिरकत करने पहुंचीं। उन्होंने स्कूल में आयोजित खेलों में विजेता बच्चों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। बचपन में स्कूल और सोसायटी के लोग उन्हें परेशान करते थे, लेकिन उनकी मां ने उनका बहुत साथ दिया। उन्होंने अपने जीवन की सफलता के पीछे अपनी मां और गुरु का साथ बताया। उन्होंने कहा कि आज ट्रांसजेडर मेडिकल की शिक्षा ले रहे हैं, कुछ डॉक्टर बन गई हैं। साल 1999 में जिस मशाल को लेकर चली थी, आज वह कारवां बन गया है। तब कोई ट्रांसजेंडर के बारे में बात नहीं करता था, आज ट्रांसजेंडर को उसका हक मिल रहा है। राजनीति समेत अन्य विभागों में ट्रांसजेंडर अच्छी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि लोगों को भी ट्रांसजेंडरों के बारे में अपनी सोच बदलनी चाहिए। हालांकि पहले से ज्यादा बदलाव आया है। वह खुद ट्रांसजेंडर हैं, इस मुकाम पर पहुंचने के बाद सभी लोग उन्हें प्यार कर रहे हैं। जो लोग ट्रांसजेंडरों को दूसरी नजर से देखते है, उस समाज के लोगों से लड़ने के लिए उन्हें शक्ति उनके गुरुओं ने दी थी। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. संदीप दीक्षित और डॉ. विनोद सिंह बंसल ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जो लोग विरोध करते थे, आज गले लगा रहे हैं
लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा कि महामंडलेश्वर बनने में कुछ लोगों ने विरोध किया था। जिन लोगों ने तब विरोध किया था, आज वह गले लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन पर लक्ष्मी फिल्म बनने के दौरान अक्षय कुमार ने उनसे बहुत बात की थी। वह उन्हें भाई मानती है। लक्ष्मी फिल्म साउथ की कंचना फिल्म की रिमेक थी। अक्षय कुमार ने ट्रांसजेंडरों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय ने ट्रांसजेंडरों को ओबीसी कैटेगिरी देने की बात कही थी। लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed