फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गाजियाबाद: महिला को चेन लुटेरे से बचाने में घायल हुए दो पुलिस कर्मी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिला को चेन लुटेरे से बचाने में घायल हुए दो पुलिस कर्मी
विज्ञापन

इंदिरापुरम। नीतिखंड में पुलिस की मुस्तैदी के चलते एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना होने से बच गई। इस दौरान बदमाशों से भिड़े दो पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। पुलिस का कहना है कि अगर आसपास के लोग मदद करते तो लुटेरों को पकड़ा जा सकता था, लेकिन सब मूकदर्शक बनकर देखते रहे।

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि स्वर्णजयंती पार्क के पास एक महिला पैदल जा रही थी, इसी दौरान लाल रंग की अपाचे पर बाइक सवार दो लुटेरे महिला का पीछा कर रहे थे। नीतिखंड चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह और दरोगा अनुज मौके पर चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने देखा कि दो बाइक सवार महिला का पीछा कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने बाइक सवारों को हाथ देकर रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने अपनी बाइक तेज कर दी। दोनों ने बाइक सवारों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सके। इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों को चोट भी लगी। महिला की चेन लूटने से तो बच गई लेकिन लुटेरे फरार हो गए। चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने बताया कि जब लुटेरे ने भागने की कोशिश की तो दरोगा अनुज ने उनका कॉलर पकड़ लिया लेकिन बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया। जिसकी वजह से उनका नाखून कॉलर में उलझ कर फट गया। वहीं जब चौकी इंचार्ज ने बाइक को पीछे से रोकने की कोशिश को बदमाशों ने उन्हें भी धक्का दे दिया। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों इतनी तेजी में थे कि आगे जाकर एक बाइक से भी टकराए लेकिन जब तक वह संभल पाते तब तक दोनों लुटेरे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed