फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: मनीलॉंड्रिंग का डर दिखा महिला से ठगे 2.65 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मनीलॉंड्रिंग का डर दिखा महिला से ठगे 2.65 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। मोहन नगर की गुलमोहर ग्रीन सोसायटी में निलंजना विश्वास को ठगों ने मुंबई पुलिस का अधिकारी बताया और उनके नाम ताइवान में अवैध पार्सल भेजने का डर दिखाकर 2.65 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने उनसे कहा कि आपका आधार नंबर मुंबई में तीन और खाते से जुड़ा है जो मनीलॉंड्रिंग में पकड़े हैं। वहीं, दिल्ली से अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य कमलेश अरोड़ा के खाते से तीन बार में 30 हजार रुपये निकाल लिए। तीसरे मामले में न्यायखंड-1 निवासी दिग्विजय सिंह ऑनलाइन वॉलेट से 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। तीनों मामले में ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
निलंजना ने बताया कि एक ठग ने उन्हें मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर फोन किया। उसने कहा कि मुंबई से एक पार्सल ताइवान भेजा गया, जिसमें उनका नंबर व आधार कार्ड है। पीड़िता ने मना किया तो ठग ने मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। ठग ने उन्हें दोबारा फोन किया तो उनसे कहा कि आपका आधार कार्ड तीन बैंक खातों से लिंक है इसलिए आप पर मुंबई पुलिस मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज करेगी। मामले को खत्म करने की एवज में ठग ने उनसे तीन खातों में दो लाख 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी का पता चलने पर साहिबाबाद थाने में ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा कराया।
विज्ञापन

वहीं, न्यायखंड-3 निवासी दिग्विजय सिंह एसी रिपेयर का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि ठग ने मदद के लिए उनसे एक रुपया ऑनलाइन वॉलेट में ट्रांसफर कराया, लेकिन उनका वॉलेट हैक कर तीन बार में 99 हजार रुपये निकाल लिए। इंदिरापुरम थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लाजपत नगर निवासी कमलेश अरोड़ा दिल्ली स्कूल से अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य हैं। पिछले दिनों उनके खाते से पहली बार 10 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। इसकी शिकायत करने बैंक पहुंचे तो ठगों ने फिर से दो बार में 20 हजार रुपये निकाल लिए।

डीसीपी डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि ठगों का पता लगाने के लिए साइबर सेल टीम को निर्देश दिए हैं। सुराग मिलने पर ठगों की गिरफ्तार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed