फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: अलीगढ़ न्यायालय में आत्मसमर्पण के फिराक में था इरफान, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अलीगढ़ न्यायालय में आत्मसमर्पण के फिराक में था इरफान, गिरफ्तार
विज्ञापन

खोड़ा। थाना क्षेत्र में आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से आहत होकर बारहवीं कक्षा की छात्रा के आत्महत्या करने मामले का मुख्य आरोपी इरफान बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इरफान अलीगढ़ न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के फिराक में था। पुलिस ने न्यायालय के बाहर से उसको दबोच लिया। हालांकि अभी आरोपी का पिता पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसको दबोचने के लिए लगातार दबिश दे रही है। वहीं छात्रा के परिजन ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। वीडियो वायरल करने वालों पर कार्रवाई करने पर जोर दिया है।

पुलिस की छह टीमें इरफान और उसके पिता की तलाश में लगी हुईं थीं। सूत्रों ने बताया कि हिंदू संगठनों को वीडियो को पता लगने पर आरोपी घर से भाग गया था। वह पहले नोएडा गया था और वहां से ही अलीगढ़ गया था। तीन दिन से अलीगढ़ में ही एक रिश्तेदार के घर पर शरण लिए हुए था। वहां पर उसने वकील से परामर्श भी लिया था। इसके चलते इरफान बुधवार को अलीगढ़ न्यायालय पहुंचा था। उसके साथ रिश्तेदार वकील पर भी था। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इरफान बुधवार दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे न्यायालय नंबर एक के पास दिखाई दिया। पुलिस टीम ने इरफान को धर दबोचा। वहीं पुलिस आरोपी के पिता अब्दुल रहीम की तलाश में जुटी है। पुलिस दिल्ली, हाथरस सहित कई जगहों पर दबिश दे चुकी है लेकिन उसके पिता का सुराग नहीं लग सका है। उसका फोन भी चालू नहीं हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी के कई रिश्तेदार व परिचित को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed