Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

खुजली का स्प्रे छिड़क दुल्हन की मां का बैग चुराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
खुजली का स्प्रे छिड़क दुल्हन की मां का बैग चुराया
विज्ञापन

वसुंधरा। इंदिरापुरम थाने से 500 मीटर की दूरी पर वसुंधरा फार्म्स में आयेजित शादी समारोह में शनिवार रात सूट-बूट पहने दो चोरों ने दुल्हन की मां मंजुला वत्स की कमर पर खुजली स्प्रे छिड़क कर बैग चुरा लिया। बैग में सोने के गहने, 1.25 लाख रुपये शगुन के और 10 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। दोनों चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है। खास बात यह है कि बदमाश वारदात को सिर्फ 10 मिनट में अंजाम देकर भाग गए।
वसुंधरा सेक्टर-6 निवासी मंजुला वत्स की बेटी की शादी का कार्यक्रम वसुंधरा फार्म्स में था। स्टेज पर जयमाला के दौरान परिजन और रिश्तेदार दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचा रहे थे। मंजुला जैसे ही स्टेज की तरफ बेटी के साथ फोटो खिंचाने के लिए बढ़ीं तो उनकी कमर में अचानक खुजली शुरू हो गई। किसी रिश्तेदार ने बैग नीचे रखने के लिए कहा और उन्हें कुर्सी पर बैठाया। तभी पीछे से घात लगाए पीले रंग का सूट पहने चोर ने बैग चोरी कर लिया। सीसीटीवी फु टेज में चोर उसे कोट में छिपाकर ले जाते हुए नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि बैग में क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी की आरसी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल भी था।
विज्ञापन

ड्रेस कोड, बाउंसर की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त
मंजुला का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में वसुंधरा फार्म्स के मेन गेट से लेकर कई बाउंसर वॉकी-टॉकी लेकर घूम रहे थे जबकि गार्ड भी तैनात थे। इसके अलावा शादी समारोह में परिवार व रिश्तेदारों के लिए पिंक व बैंगनी रंग का ड्रेस कोड था। इसके बावजूद घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरापुरम पुलिस ने दिखाई लापरवाही
शादी समारोह से बैग चोरी की घटना में इंदिरापुरम पुलिस की लापरवाही सामने आई है। मंजुला ने बताया कि बैग चोरी होने के बाद अगले दिन दोपहर तक उनके नंबर पर कॉल जाती रही। इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना भी दी लेकिन पुलिस ने कोताही बरती। उनका कहना है कि यदि पुलिस फोन को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस करती तो चोरों का पता लग सकता था। वहीं, वसुंधरा फार्म्स के संचालक पर सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाने का आरोप लगाया है।
15 नवंबर को कारोबारी का उड़ाया था बैग
15 नवंबर को लिंकरोड थाना क्षेत्र के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित लोटस ग्रैस बैंक्वेट हॉल में बहादुरगढ़ के कारोबारी प्रवीण मित्तल की बेटी की रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम था। उसमें भी पीले रंग का कोट पहने चोर ने कारोबारी का पांच लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर लिया था। उस मामले में भी पुलिस को चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया है।

कोट
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान कर रहे हैं। जल्द ही उनकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed