{"_id":"637a88ac8d82a6183e580818","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2480425178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर लाला पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर लाला पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

इंदिरापुरम। दिनदहाड़े लोगों से सोने की चेन और मोबाइल लूटने वाले लाला गैंग के सरगना समेत तीन लुटेरों से शनिवार रात इंदिरापुरम पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने वैशाली पुलिस के पास तीनों को घेर लिया। फायरिंग के जवाब में टीम ने सरगना शमशेर उर्फ लाला को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया। तीनों से चोरी की बाइक, स्कूटी, तमंचा और चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं।
सीओ इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि भोवापुर कौशांबी निवासी शमशेर उर्फ लाला गिरोह का सरगना है। सरवर और संजय उर्फ चुन्नू निवासी कल्याणपुरी दिल्ली लोगों से लूट व चोरी की घटना करते हैं। तीनों चोरी की बाइक और स्कूटी से लूट की वारदात करने आए थे। पुलिस ने तीनों को खोड़ा पुलिया के पास रोका तो वे बैरिकेडिंग गिराकर वैशाली पुलिया की तरफ फरार हो गए। अपाचे बाइक पर सवार शमशेर को पुलिस ने पैर में गोली पकड़ लिया। सरवर कुछ दूरी पर बाइक फिसलने से चोटिल हो गया। टीम ने दोनों तरफ से घेराबंदी की तो स्कूटी पर सवार संजय उर्फ चुन्नू एलिवेटेड रोड के नीचे कच्चे रास्ते से भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे भी पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि सरगना शमशेर उर्फ लाला पर लूट और चोरी के सात से अधिक मुकदमे दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हैं। सरवर आलम और संजय पर छह से अधिक मुकदमे हैं। सरवर आलम और शमशेर दोनों पर थाना इंदिरापुरम से 2019 में गैंगस्टर लगी है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
-