फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अर्थला में धार्मिक स्थल के बाहर पढ़ी गई नमाज, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अर्थला में धार्मिक स्थल के बाहर पढ़ी गई नमाज, वीडियो वायरल
विज्ञापन

साहिबाबाद। अर्थला में डबास रोड पर शुक्रवार दोपहर धार्मिक स्थल के बाहर गली में नमाज पढ़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लोग कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की साहिबाबाद पुलिस ने जांच की। पता चला कि एक महिला की बीमारी से मौत हो गई थी। उसके लिए लोगों ने धार्मिक स्थल के बाहर खड़े होकर नमाज पढ़ी थी। पुलिस ने इस मामले में धार्मिक स्थल के मुतलवी (इमाम) से बात की है।

पूर्व में खोड़ा के दीपक विहार में भी धार्मिक स्थल के बाहर गली में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हुआ था।
उस मामले में पुलिस ने धार्मिक स्थल के इमाम समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फिर कुछ दिनों बाद टीलामोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन में भी लोगों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला तेजी से वायरल हुआ था। उसमें भी आरक्षी की तरफ से इमाम के खिलाफ मुकदमा हुआ था। अब साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला से वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अर्थला में नमाज नहीं बल्कि महिला की मौत के बाद दुआ पढ़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed