{"_id":"635ed5c7c75a7167c40e03e4","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd246897532","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की हत्या में फरार मौसेरे भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की हत्या में फरार मौसेरे भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की हत्या में फरार मौसेरे भाई गिरफ्तार
साहिबाबाद। लोनी रोड पर बिहारी होटल के बाहर गाड़ी का गेट बंद करने के विवाद में हुई कुश्ती खिलाड़ी अरुण की हत्या में फरार दो मौसेरे भाइयों को पुलिस ने रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुलिस से बचने के लिए बागपत और मेरठ में छुपे हुए थे। रविवार को दोनों मुख्य आरोपी कल्लू पंडित के परिजनों से मिलने के लिए आ रहे थे।
सीओ साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि मोहित भाटी निवासी राजपुर टीला मोड़ और सचिन गुर्जर निवासी खेकड़ा बागपत को पुलिस टीम गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मौसेरे भाई हैं। मोहित के पिता सत्यप्रकाश का फर्रुखनगर में प्रापर्टी डीलिंग का ऑफिस है। दोनों लोग मुख्य आरोपी कल्लू पंडित के साथ 25 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे शराब पीने के बाद लोनी भोपुरा रोड पर होप्स किचन में खाना खाने गए थे। वहां रेस्तरां बंद होने पर तीनों ने बराबर वाले बिहारी होटल पर खाना खाने के लिए गाड़ी खड़ी कर दी थी। यहां उन्होंने सेवानिवृत्त दरोगा कंवरपाल के पुत्र व राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण उर्फ वरुण की गाड़ी के बराबर में गाड़ी खड़ी की थी जिससे उसकी गाड़ी का दरवाजा बंद नहीं हो रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों ने मारपीट की फिर कल्लू पंडित ने ईंटों से अरुण के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था तभी से तीनों लगातार फरार चल रहे थे। रविवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना का करना कबूल किया है।