{"_id":"635d88bf83c8d322001c2ed5","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd246848336","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आ रही 54 लाख की शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आ रही 54 लाख की शराब पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से आ रही 54 लाख की शराब पकड़ी
खोड़ा। निकाय चुनाव से पहले गुजरात नंबर के ट्रक में पंजाब से उत्तर प्रदेश लाई जा रही 54 लाख की अवैध शराब को खोड़ा थाना पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक के अंदर अलग-अलग ब्रांड की शराब की पेटियां रखी थीं। पुलिस की घेराबंदी देखकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब की आपूर्ति में इस्तेमाल ट्रक गुजरात के अहमदाबाद से पंजीकृत है। उसका मालिक अहमदाबाद की केदाराम सोसायटी में रहने वाला जालाराम है। भारी मात्रा में अवैध शराब को पकड़ने के बाद संभावना है कि यह निकाय चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश और बिहार भेजी जा रही थी। हालांकि पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है। पुलिस की घेराबंदी को देखकर चालक के साथ दो अन्य लोग फरार हो गए। खोड़ा थाने में पुलिस की तरफ से जालाराम और दो अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।