फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two miscreants including cattle smuggler arrested in police encounter in Ghaziabad s Loni

Ghaziabad: दो मुठभेड़ों में पशु तस्कर समेत दो बदमाश गिरफ्तार, भाग रहे दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली

Fri, 28 Oct 2022 12:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 12:51 AM IST
सार

सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को देखकर बाइक सवार ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया, तो बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली बाइक सवार के पैर में लगी।

विज्ञापन
Two miscreants including cattle smuggler arrested in police encounter in Ghaziabad s Loni
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी में चेकिंग कर रही पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पशु तस्कर समेत दो बदमाशों को पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी और बंथला चिरोड़ी मार्ग से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तमंचे, बाइक, कारतूस बरामद किए हैं। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस को देखकर बाइक सवार ने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया, तो बाइक सवार ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली बाइक सवार के पैर में लगी। पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम इरशाद उर्फ सोनू निवासी मुस्तफाबाद लोनी बताया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बदमाश पशु तस्कर है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी से मुठभेड़ के बाद बदमाश लक्ष्य शर्मा निवासी राम विहार को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि बदमाश लूट की साजिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed