फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शराब के नशे में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने रेता अपना गला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शराब के नशे में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने रेता अपना गला
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर में बुधवार रात करीब 12:45 बजे शराब के नशे में पत्नी से झगड़े में पति गजेंद्र ने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहूलुहान अवस्था में पत्नी और पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।
मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला गजेंद्र (36) यहां महाराजपुर गांव में पाल भवन के पास किराए पर पत्नी मुन्नी के साथ रहता है। घर में बेटा-बेटी और एक साला भी है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। लिंक रोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि गजेंद्र ने बुधवार रात से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। इससे वह अधिक नशे में हो गया। रात 12:45 बजे मुन्नी ने उसे शराब पीने के लिए मना किया तो वह शराब लाने के लिए और पैसे मांगने लगा। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच नौबत मार-पिटाई तक आ गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कराया तो वह दूसरे कमरे में चला गया वहां खुद को बंद कर लिया। देर रात तक वह बाहर नहीं आया तो मुन्नी और अन्य परिवारजन को शक हो गया। उन्होंने खिड़की खोलकर देखा तो गजेंद्र कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। उसने गुस्से में आकर घर में रखे चाकू से अपने गले पर वार कर लिया था। चाकू से गले पर गहरा वार होने पर खून तेजी से बहने लगा। मुन्नी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल अवस्था में गजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से देर रात में ही डॉक्टरों ने घायल गजेंद्र को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक घटना में परिवार की तरफ से सूचना मिली है। गजेंद्र के ठीक होने के बाद उससे घटना की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन

झगड़े में पत्नी की चबा ली थी अंगुलियां:
पुलिस का कहना है कि गजेंद्र का पिछले दिनों भी शराब पीने को लेकर पत्नी मुन्नी से झगड़ा हुआ था। बच्चे और साले ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो उसने गुस्से में मुन्नी के हाथ की चार अंगुलियां चबा ली थी। चीख सुनकर पड़ोस के लोग कमरे में पहुंचे तो मुन्नी के हाथ से खून निकल रहा था। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए थे। तब पुलिस को परिवार के सदस्यों ने कोई शिकायत नहीं दी थी। महाराजपुर चौकी इंचार्ज का कहना है कि गजेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed