फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण हत्या का मामला : बागपत और मेरठ समेत तीन जिलों में पुलिस टीमों ने रातभर दी दबिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण हत्या का मामला : बागपत और मेरठ समेत तीन जिलों में पुलिस टीमों ने रातभर दी दबिश
विज्ञापन

साहिबाबाद। लोनी रोड पर बिहारी होटल के बाहर गाड़ी पार्किंग के विवाद में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण उर्फ वरुण की हत्या के आरोपियों की तलाश में टीलामोड़ पुलिस बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में विभिन्न जगह ताबड़तोड़ दबिश दे रही है लेकिन हत्या के 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि राजपुर गांव के मुख्य आरोपी ने भागते समय बंथला चौकी क्षेत्र में अपना फोन बंद कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने बिहारी होटल की सीसीटीवी को चेक किया। वहीं, गांव में मातम का माहौल है। भाईदूज पर दोनों बहनें अरुण को याद कर रोती रहीं।
जावली गांव में राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण उर्फ वरुण के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घर पर परिजनों के अलावा रिश्तेदार व गांववालों का आना- जाना लगा रहा। भाईदूज पर दो बहनों के अलावा अन्य परिवारीजन अरुण को याद कर बेसुध हो रहे थे। उन्हें घर की अन्य महिलाएं संभालने में लगी थीं। पिता कंवरपाल का कहना है कि राजपुर गांव के आरोपी का मकसद बेटे अरुण को मारने का था। यदि गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था तो वह मार पिटाई तक निपट सकता था लेकिन उसके मन में पहले से किसी दूसरी बात को लेकर कुछ चल रहा होगा जिससे उसने अरुण की ईंटों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि सर्विलांस की जांच में उसकी अंतिम लोकेशन बंथला चौकी क्षेत्र की आई है। इसके अलावा आरोपियों की तलाश में बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में कई जगह रातभर दबिश चल रही है। पांच टीमों को हर एंगल पर काम करने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल के सीसीटीवी में दिखे तीन आरोपी :
थाना प्रभारी का कहना है कि बिहारी होटल पर काम करने वाले कई लोगों से पूछताछ की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि घटना के समय दूसरी कार में मुख्य आरोपी के साथ कुल तीन लोग सवार थे जो गाड़ी के विवाद को लेकर बहस कर रहे थे। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में लेकर अन्य सुबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

यह था मामला :
जावली गांव में रहने वाले राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी और दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा कंवरपाल के बेटे अरुण उर्फ वरुण सेंट्रो गाड़ी से दोस्त दीपक व संजय रावत के साथ होटल पर खाना खाने गए थे। होप्स किचन बंद होने पर उन्होंने बिहारी होटल से खाना लिया। इस बीच सिलेरियो गाड़ी में सवार युवकों ने गाड़ी पार्किंग को लेकर अरुण से विवाद शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों में से एक ने अरुण की ईंट से मारकर जान ले ली। इस मामले में पिता ने दोस्त संजय और दीपक के अलावा अन्य पर मुकदमा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed