फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

10 फीसदी छूट मिली तो बिक सकेंगे आविप के पांच हजार फ्लैट्स

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
10 फीसदी छूट मिली तो बिक सकेंगे आविप के पांच हजार फ्लैट्स
विज्ञापन

प्रिया पंवार
वसुंधरा। आवास विकास परिषद की 31 अक्तूबर को मुख्यालय में बोर्ड बैठक होगी। इसमें आविप के खाली फ्लैट्स की बिक्री बढ़ाने के लिए 10 फीसदी की छूट देने का निर्णय लिए जाने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में अधिकारियों को उम्मीद है कि टीएचए व लोनी में करीब 5 हजार फ्लैट्स खाली पड़े हैं जो दाम घटने पर बिक सकेंगे।
उप आवास आयुक्त शेरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि वसुंधरा, सिद्धार्थ विहार के गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट और लोनी स्थित मंडोला विहार में करीब 5 हजार फ्लैट्स खाली पड़े हैं। इन फ्लैट्स की कीमत बिल्डर्स के फ्लैट्स से अधिक होने की वजह से ये बिक नहीं पा रहे हैं। इनकी बिक्री के लिए कीमत कम किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्यालय से जैसे ही आदेश आता है इनकी कीमत को घटाया जाएगा। साथ ही मंडोला विहार स्थित आवास विकास की योजना में उसे और विकसित करने का काम भी किया जाएगा।
विज्ञापन

2016 से खाली पड़े है 700 फ्लैट्स
गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में रहने वाले अभिषेक सिंह ने बताया कि आविप की ओर से 2016 में लोगों को फ्लैट्स देने शुरू कर दिए थे। यहां 1292 फ्लैट्स हैं, जिनमें 700 फ्लैट खाली पड़े हैं। अभी तक यहां रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। यहां स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस, कम्यूनिटी सेंटर विकसित नहीं किया गया है। अपार्टमेंट में करीब 33 लिफ्ट हैं, जिसमें से केवल 12 लिफ्ट चलती हैं। बाकी की लिफ्ट खराब हैं। आविप के अधिकारियों से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी कोई भी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडोला में रखरखाव न होने से परेशान हैं लोग
मंडोला में रहने वाले सोनल सिंह ने बताया कि यहां दो हजार से भी ज्यादा फ्लैट्स खाली पड़े हैं। यहां फ्लैट्स का रख-रखाव न होने की वजह से दीवारों से पेंट उतरना शुरू हो गया है। वहीं सोसायटी के पार्क में बड़ी-बड़ी घास उग गई है। चार पार्क में से केवल एक पार्क में झूले लगाए गए हैं। कनेक्टीविटी न होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां वो ही लोग रह सकते हैं जिनके पास अपने वाहन हैं।

बिल्डर के फ्लैट्स से दोगुनी है कीमत
गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि सिद्धार्थ विहार में आविप के फ्लैट्स के मुकाबले दोगुना महंगे हैं। जिसकी वजह से यह फ्लैट्स खाली हैं। हालांकि बिल्डर से फ्लैट खरीदने में डर लगता है जबकि आविप पर लोग भरोसा करते हैं। इसलिए मंहगे फ्लैट्स भी खरीद लेते हैं। अगर फ्लैट्स की कीमत को कम किया जाए तो इससे आवंटियों को काफी राहत मिलेगी।
ये है गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट की कीमत
-वन बीएचके - करीब 50 लाख - 800 स्कवायर फीट
- टू बीएचके- करीब 70 लाख - 1100 स्कवायर फीट
-टू बीचएके प्लस स्टडी - करीब 85 लाख, 1300 स्कवायर फीट
-थ्री बीएचके - करीब 95 लाख, 1500 स्कवायर फीट
-फोर बीएचके - करीब एक करोड़ , 1800 स्कवायर फीट
-पेंट हाउस - करीब डेढ़ करोड़ , 2500 स्कवायर फीट
अपार्टमेंट के लोगों ने बताया कि पार्किंग शुल्क और अग्रिम अनुरक्षण शुल्क भी इस कीमत में शामिल है, जो मकान खरीदने के साथ ही देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed