फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डेढ़ मिनट में कारों से चोरी कर लेते थे बैटरी और ईसीएम, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डेढ़ मिनट में कारों से चोरी कर लेते थे बैटरी और ईसीएम, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

कौशांबी। किराये के ऑटो से घर के बाहर और मोहल्लों में खड़ी गाड़ियों की रेकी कर डेढ़ मिनट में बैटरी और ईसीएम चोरी करने वाले मास्टरमाइंड आसिफ समेत गिरोह के चार सदस्य कौशांबी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चारों को ईडीएम मॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सदस्य एनसीआर में वाहनों के सामान चोरी कर दिल्ली मायापुरी में कबाड़ी अली हसन को बेच देते थे। पुलिस ने निशानदेही पर 9 ईसीएम, 9 बैटरी, एक प्लास, एक हथौड़ी, एक गोटी पाना, 3 चाबी, दो पेचकस, एक पाना रिंच, दो आरी के टूट ब्लेड, तीन चाकू, 3600 रुपये के अलावा एक ऑटो बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आसिफ निवासी बिसोई सराय नगीना बिजनौर, निखिल ग्रोवर और सूर्य निवासी पांडव नगर दिल्ली व कबाड़ी अली हसन निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आसिफ गिरोह का मास्टरमाइंड है। उसने गाड़ियों के बोनट डेढ़ मिनट में खोलकर ईसीएम, बैटरी व अन्य कीमती सामान चोरी करने का तरीका निखिल व सूर्या को सिखाया था। योजना के तहत सूर्या किराए के ऑटो से रात में दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की गलियों में घरों के बाहर, सड़क व गली में खड़े वाहनों की रेकी करते थे। इस बीच मौका मिलते ही आसिफ सामान चोरी करता था जबकि निखिल आने-जाने वाले लोगों की निगरानी करता था। चोरी के लिए पाइप रिंच और अन्य सामान उसी ने मुहैया कराए थे। चोरी के बाद गिरोह के लोग सामान को कबाड़ी अली हसन को बेच देते थे। अली हसन की सुल्तानपुरी दिल्ली में कबाड़ी की दुकान है। कौशांबी पुलिस ने पूछताछ के बाद गाजियाबाद के कौशांबी, साहिबाबाद, सिहानीगेट और अन्य क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन

थाने में मास्टरमाइंड ने दिया चोरी का डेमो :
थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित का कहना है कि आसिफ पूर्व में भी जेल जा चुका है। उस पर दिल्ली गाजियाबाद में 18 मुकदमे जबकि निखिल पर सिहानी गेट, कौशांबी और साहिबाबाद में दस मुकदमे व सूर्या के खिलाफ भी सिहानी गेट, कौशांबी व साहिबाबाद थाने में दस मुकदमे दर्ज हैं। कौशांबी थाने पर सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह की प्रेसवार्ता के बाद गिरोह के मास्टरमाइंड आसिफ ने वाहनों से बैटरी व ईसीएम चोरी चोरी करने का डेमो भी दिखाया। इसके लिए उसे पुलिस ने एक गाड़ी दी। आसिफ ने गाड़ी के आगे वाले पहिये के नीचे हाथ डालकर कोई एक तार खींचा जिससे बोनट बिना किसी सिस्टम से खुल गया। इसके बाद उसने अपने औजारों से महज एक मिनट में बैटरी खोलकर दिखाई। उसके इस कृत्य को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed