{"_id":"6358404ddaa05f1c176fef6f","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd246648149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला ठीक करने के बहाने अलमारी से गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला ठीक करने के बहाने अलमारी से गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। सरस्वती कालोनी निवासी अनीता कुमारी के घर में ताला ठीक करने के बहाने गिरोह के सदस्य ने गहने और चार हजार की नकदी चोरी कर ली। आरोप है कि 20 अक्तूबर को साहिबाबाद पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को पकड़कर कई चोरियों का खुलासा किया तब लिंक रोड थाना पुलिस ने 23 अक्तूबर की तारीख में उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने लिंकरोड थाना पुलिस की लापरवाही को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
अनीता साहिबाबाद गांव की सरस्वती कालोनी में रहती हैं। पति सुनील कुमार पार्कों में पेड़-पौधे लगाने का ठेका लेते हैं जबकि लिंकरोड पर नर्सरी खत्म होने के बाद वह घर पर ही रहती हैं। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को गली में ताला चाबी ठीक करने वाला मैकेनिक घूम रहा था। उन्होंने आवाज लगा कर उसे घर में अलमारी का ताला ठीक करने के लिए बुलाया लिया। इसके लिए आरोपी ने 70 रुपये का सौदा किया। जैसे ही शातिर मैकेनिक ने अलमारी के बाहर वाला ताला ठीक कर दिया तो उसने अलमारी के ही अंदर दूसरे ताले को ठीक को खराब बताकर उसे भी ठीक करने की जिद पकड़ ली। उन्होंने मैकेनिक को कई बार मना किया लेकिन वह 100 रुपये में दोनों ताले ठीक करने का झांसा देने लगा। इस पर वह तैयार हो गईं। आरोप है कि शातिर चोर ने 20 मिनट में दोनों ताले ठीक कर दिए लेकिन वह गहने और नकदी चोरी करने के लिए काफी देर तक जुटा रहा।
दो दिन बाद चोरी का पता चला, पुलिस ने कटाए चक्कर
अनीता का कहना है कि दो दिन बाद उन्हें कहीं कार्यक्रम में जाना था। जैसे ही अलमारी का ताला खोला तो उसमें से मंगलसूत्र, लॉकेट, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कानों के टॉप्स और चार हजार की नकदी चोरी गायब थे। वह रेलवे रोड चौकी पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं। आरोप है कि वहां पुलिस ने उन्हें शिकायत में सिर्फ गहने लिखने का दबाव बनाया और नकदी नहीं लिखने दी। शाम को थाने जाकर मुकदमे की कॉपी मांगी तो पुलिस ने जांच की बात कहकर टरका दिया। इस तरह उन्होंने लिंकरोड थाने व रेलवे रोड चौकी पर मुकदमे की कॉपी के लिए कई दिन तक चक्कर काटे।
विज्ञापन
अखबार में चोर को पहचाना, मुकदमा लिखते ही खुली घटना
उनके मुताबिक, 20 अक्तूबर को साहिबाबाद थाना पुलिस ने ताला चाबी गिरोह के तीन चोरों को पकड़कर खुलासा किया तो उन्होंने चोर की तस्वीर अखबार में देखी। उसे देखकर तुरंत अपने सीसीटीवी कैमरे से चोरों को पहचाना। फिर लिंकरोड थाना पुलिस को बताया कि उनके घर में चोरी करने वाला चोर साहिबाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तब जाकर थाना पुलिस ने 23 अक्तूबर की तारीख में चोरी का मुकदमा दर्ज कर उसका खुलासा भी दिखा दिया।