फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Teenager dies after LED TV explodes

Ghaziabad News: एलईडी टीवी फटने से किशोर की मौत, मां-भाभी और दोस्त घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 05 Oct 2022 01:39 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 05 Oct 2022 01:39 AM IST
सार

तेज धमाके की आवाज होने पर आसपास के लोग सहम गए थे। इसको लेकर इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरुआत में लोगों को बम फटना लगा था।

विज्ञापन
Teenager dies after LED TV explodes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

साहिबाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र के हर्ष विहार दो में मंगलवार दोपहर को तीसरी मंजिल पर एलईडी टीवी देखते हुए तेज धमका हो गया। हादसे में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। तीनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की मां व दोस्त का उपचार जारी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में हादसे का कारण एलईडी टीवी का फटना बताया है। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं एलईडी टीवी ब्लास्ट होने से युवक की मौत होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन


थाना प्रभारी भुवनेश कुुमार ने बताया कि हर्ष विहार दो में जग्गा डेयरी के पास 25 गज के तीन मंजिला मकान में निरंजन सिंह परिवार संग रहते हैं। निरंजन ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी ओमवती (50), तीन बेटे सुमित, अनिकेत व होमेंद्र (16) व सुमित की पत्नी मोनिका हैं। मंगलवार दोपहर को होमेंद्र, मां, भाभी व दोस्त करण निवासी गगन विहार के साथ तीसरी मंजिल पर एलईडी टीवी देख रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे एकाएक धमाके के साथ तेज आवाज हुई। धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े। कमरा पूरी तरह से धुएं से भरा और जलने की बदबू आ रही थी। लोग चारों लोगों को लेेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे। वहां से होमेंद्र, ओमवती व करण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने होमेंद्र को मृत घोषित कर दिया और ओमवती व करण का चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


धमाके से सहमे लोग, बंद कराये सिलिंडर
वहीं तेज धमाके की आवाज होने पर आसपास के लोग सहम गए थे। इसको लेकर इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरुआत में लोगों को बम फटना लगा था। लोगों ने सतर्कता बरतते हुए घर के सिलेंडर को रेगुलेटर से बंद कर दिया था। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी थी। पुलिस व फोरेेंसिक टीम ने ब्लास्ट होने के चलते संदिग्ध होने को लेकर भी जांच की लेकिन पुलिस को मौके से कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली। कमरे में एलईडी की स्क्रीन फटी हुई, गाटर पटिया की छत का कुछ हिस्सा व पीछे की दीवार का भी कुछ हिस्सा धमाके से टूट गया। कमरे में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पुलिस एलईडी को लोकल कंपनी का होना मान रही है। तेज वोल्टेज आने पर एलईडी टीवी फट गया हो। अक्सर इलाके में वोल्टेज में अनियमितता बनी रहती है। इसकी शिकायत भी लोग ऊर्जा निगम के अधिकारियों से करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घर में एलईडी टीवी फटने से हादसा होना सामने आया है। घर के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सभी बिंदुओं पर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed