फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सोसायटी में आवारा कुत्ते ने 11 वर्षीय बच्चे को काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:42 AM IST
सार

सोसायटी में आवारा कुत्ते ने 11 वर्षीय बच्चे को काटाइंदिरापुरम।सोसायटी में पालतू कुत्तों को लेकर भी नियम बना हुआ है, जिसमें शाम छह से आठ बजे तक पालतू कुत्तों को सोसायटी में टहलाने पर पाबंदी है।जिसके बाद आरडब्ल्यूए के खिलाफ कुछ लोगों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

सोसायटी में आवारा कुत्ते ने 11 वर्षीय बच्चे को काटा
विज्ञापन

इंदिरापुरम। काला पत्थर रोड स्थित आम्रपाली विलेज सोसायटी में बाहर से लौट रहे 11 वर्षीय बच्चे को आवारा कुत्ते ने काट लिया। बच्चे के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे बचाया। बच्चे को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। मां नाजिया ने बताया कि फिलहाल उनका बच्चा ठीक है, उन्होंने आरडब्ल्यूए से इस संबंध में शिकायत की है।
सोसायटी के साहिल अंसारी ने बताया कि बेटा अर्श अंसारी सुबह 11 बजे सोसायटी में नीचे उतरा था। घर लौटते वक्त कुत्ते ने उसके पैर में काट लिया। आरोप है कि कि बच्चे के शोर मचाने पर भी किसी ने कुत्ते को नहीं भगाया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। साहिल का कहना है कि सोसायटी में कुछ आवारा कुत्ते हैं, जिनमें से चार कुत्ते ऐसे हैं जो अक्सर बच्चों को काटते रहते हैं। परिजनों ने इस संबंध में आरडब्ल्यूए कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोसायटी में बनी हुई है निमल वेलफेयर कमेटी
आरडब्ल्यूए सदस्य दीपक का कहना है कुत्तों की समस्या से निजात के लिए दो माह पहले एनिमल वेलफेयर कमेटी गठित की गई है। कुत्ते को काटने की समस्या को दूर करने के लिए इसमें कुत्ता प्रेमियों को भी रखा गया। जिसके बाद सोसायटी में कुत्तों को लेकर गाइडलाइन जारी की गई। कुत्तों को खाना डालने के लिए सोसायटी के बाहर जगह तय की गई है। बावजूद इसके कुछ लोग सोसायटी में ही खाना डालते हैं, जिसकी वजह से आवारा कुत्ते सोसायटी में आ जाते हैं। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। सोसायटी में पालतू कुत्तों को लेकर भी नियम बना हुआ है, जिसमें शाम छह से आठ बजे तक पालतू कुत्तों को सोसायटी में टहलाने पर पाबंदी है। लिफ्ट और पार्क में कुत्ते नहीं ले जा सकते हैं। कई लोग इन नियमों को ताक पर रख रहे हैं। जिस वजह से समस्या उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व हुआ था विवाद, थाने तक पहुंचा था मामला
दो वर्ष पूर्व सोसायटी से आवारा कुत्तों को हटाए जाने पर विवाद हुआ था। पूर्व में आरडल्यूए अध्यक्ष ने आवारा कुत्तों को सोसायटी से बाहर निकालने का प्रयास किया था। जिसके बाद आरडब्ल्यूए के खिलाफ कुछ लोगों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में सोसायटी निवासियों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया था, जिसके बाद इस मामले में सुलह समझौता कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed