फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

करावल नगर के बदमाशों ने की थी सराफ की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
करावल नगर के बदमाशों ने की थी सराफ की हत्या
विज्ञापन

लोनी। दिल्ली के करावल नगर के निवासी सराफ सकिंदर यादव की हत्या उनकी कॉलोनी के ही रहने वाले बदमाश अजय उर्फ फौजी और रुपेश उर्फ बंटी ने की थी। मंगलवार को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रुपेश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। अजय को मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया था। दोनों ने पूछताछ में बताया कि सराफ से लूट की साजिश करीब तीन महीने पहले रची थी। सात दिन से रेकी कर रहे थे। लूट में 20 से 30 लाख के गहने मिलने की संभावना थी। सराफ ने लूट का विरोध किया, इसलिए पहले चाकू मारे और फिर दो गोली मार दी।
सकिंदर की हत्या सोमवार रात करीब दस बजे शंकर विहार कॉलोनी में पुलिस चौकी के नजदीक की गई थी। पुलिस का दावा है कि अजय के पकड़े जाने के कारण रुपेश आसपास ही घूम रहा था। वारदात के साढ़े तीन घंटे बाद उसे देखते ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने गोली चला दी। जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

रुपेश ने पूछताछ में बताया कि उसने साजिश के तहत तीन महीने पहले सालेह नगर में सकिंदर यादव की दुकान विंध्यवासिनी ज्वेलर्स के पास ही किराए पर मकान ले लिया था ताकि उस पर नजर रख सके। सात दिन से वह और अजय सराफ के दुकान से घर जाने वाले रास्ते पर उसकी रेकी कर रहे थे। सोमवार की शाम को दोनों ने शराब पी। इसके बाद सकिंदर की दुकान के पास पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके दुकान बंद करके चलते ही पीछे लग गए। मौका मिलते ही बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध होने पर हत्या कर दी। बदमाश अजय मूल रूप से बागपत के गांगनोली का निवासी है लेकिन काफी समय से सादतपुर हरिजन बस्ती गली नंबर-2 करावल नगर में रह रहा है। एफआईआर सकिंदर के भाई शैलेंद्र ने दर्ज कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि सकिंदर को तीन जगह चाकू और दो गोलियां मारी गई थीं।
हत्याकांड पर सराफा कारोबारियों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। सकिंदर यादव की हत्या से सराफा कारोबारियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि लोनी के व्यापारी लगातार बदमाशों के निशाने पर हैं। पुलिस का बदमाशों में कोई खौफ नहीं। वे जब चाहते हैं, वारदात कर देते हैं। व्यापारियों ने कहा कि इससे पहले ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी में 14 अक्तूबर 2021 को राम कुमार वर्मा को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। चार साल पहले दिल्ली सहारनपुर मार्ग ओबीसी बैंक के पास नया बाजार में सराफ की दुकान में काम करने वाले प्रमोद जैन से दो बदमाशों ने बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए थे। लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए थे। करीब एक वर्ष पूर्व नालारोड बुध बाजार लोनी में रंजीत वर्मा के नाम के एक सराफ कारोबारी के साथ लूटपाट हुई थी।
बोले सराफ
नया बाजार में करीब 45 सराफ की दुकानें हैं। पहले यहां पुलिस हमेशा मौजूद रहती थी। अब पुलिस बहुत कम गश्त करती है। जल्द सुरक्षा की मांग को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे। - पवन वर्मा, अध्यक्ष नया बाजार सराफा बाजार एसोसिएशन
लोनी में सराफ कारोबारी सुरक्षित नहीं है। हाल ही में कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को कारोबारियों की सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए। - प्रदीप वर्मा सराफा कारोबारी
चार बार जेल जा चुका बदमाश अजय
पूछताछ में बदमाश अजय ने बताया कि 1998 में उसके पिता छेदी लाल की हत्या कर दी गई थी। उसने हत्यारे को मार डाला था। उस मामले में वह जेल गया था। इसके बाद अपराध की राह पर ही चलता रहा। उस पर दिल्ली के थानों में हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। वह चार बार जेल जा चुका है। वह दिखाने के लिए रंगाई-पुताई का काम करता है। उसने कहा कि वह कर्ज चुकाने के लिए लूट करना चाहता था। पुलिस ने अजय से पिस्टल और रुपेश से तमंचा बरामद किया। रुपेश की बाइक पर स्कूटी का नंबर मिला। रुपेश का अपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
रात भर नशा उतारने में जुटी रही पुलिस
लोगों ने अजय को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। उसने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि उसे होश ही नहीं आ रहा था। बेसुध अवस्था में वह अपने साथी का नाम बंटी बता रहा था। लेकिन वह पता नहीं बता पा रहा था। रात भर पुलिस उसे नशे से बाहर लाने की कोशिश करती रही।
हत्या के पीछे किसी और का हाथ
सकिंदर के भाई शैलेंद्र ने बताया है कि उनके भाई की हत्या करने के पीछे किसी अन्य व्यक्ति का हाथ है। किसी अन्य के इशारों पर दोनों ने हत्या की है। दो दिन पहले उनके भाई की दुकान पर कुछ महिलाएं भी आई थीं। वह उन्हें साजिश के तहत परेशान कर रही थी। परेशान होने पर उनके भाई ने उन्हें सामान नहीं दिया था। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से बात कर किसी अन्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी करने की मांग की है।

सराफ की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। मुख्य आरोपी मुठभेड़ में पकड़ लिया गया। दोनों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी - रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed