{"_id":"63179fd182dcb05cfa75843f","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd244130338","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली काटने का भेजा मेसेज, सेवानिवृत्त रेल अधिकारी से ठगे 2.51 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली काटने का भेजा मेसेज, सेवानिवृत्त रेल अधिकारी से ठगे 2.51 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। बिजली कनेक्शन काटने का मेसेज भेजकर रेल मंत्रालय में उपनिदेशक पद से सेवानिवृत्त अधिकारी को ठग ने झांसे में ले लिया। उनसे एप डाउनलोड कराकर बैंक खाते से 2.51 लाख रुपये की ठगी कर ली। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वसुंधरा सेक्टर 2बी निवासी लल्लन प्रसाद शर्मा ने बताया कि 19 अगस्त को उनके मोबाइल पर बिल बकाया होने के चलते कनेक्शन काटने का मेसेज आया था। उन्होंने बिल जमा कर मेसेज में आए नंबर पर संपर्क किया था। उसके बाद उनके पास अन्य नंबर से फोन आया था। ठग ने बिल अपडेट कराने की प्रक्रिया पूरी कराने को लेकर झांसे में ले लिया। फिर उनके मोबाइल पर एप डाउनलोड कराकर फोन हैक कर लिया। अधिकारी के क्रेडिट कार्ड व बैंक खाते से पांच बार में 2.51 लाख ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने ठगी का पता चलने पर बैंक ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन कर कार्ड बंद करा दिया। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देव पाल सिंह पुंडीर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ठगों की तलाश में टीम को लगाया गया है।