फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

टिकट के लिए बढ़ाया हाथ तो काउंटर से निकला सांप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
टिकट के लिए बढ़ाया हाथ तो काउंटर से निकला सांप
विज्ञापन

साहिबाबाद। रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर रविवार सुबह लोग लाइन लगाकर टिकट लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान काउंटर कक्ष में सांप निकल आया। सांप देखते ही रेलवे कर्मी काउंटर कक्ष से तो टिकट लेने वाले लोग काउंटर से भाग खड़े हुए। सांप के डर से काफी देर तक काम भी प्रभावित हुआ। काफी देर तक वन विभाग के कर्मियों के नहीं आने पर रेलवे कर्मियों ने खुद ही सांप को पकड़कर दूर झाड़ियों में छोड़ दिया।
साहिबाबाद स्टेशन पर पिछले एक महीने में चार बार सांप निकल चुके हैं। कुछ दिन पूर्व एटीएम बूथ की सीढ़ियों पर भी सांप निकला था। कई घंटों लोग बूथ के अंदर मशीन से रुपये निकालने नहीं गए। रविवार को फिर से सांप निकलने पर कर्मियों में भय बढ़ गया। जिस समय सांप निकला था उस दौरान आरक्षण कक्ष में तीन से चार कर्मी मौजूद थे। रेलवे कर्मियों ने बताया कि पिछले दस वर्षों में इस बार ही स्टेशन परिसर में सांप निकल रहे हैं। वह अब कार्यालय में भी बैठने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी नहीं हैं गंभीर
स्टेशन के अधिकारी कर्मियों पर बने खतरे के लेकर गंभीर नहीं है। स्टेशन इंचार्ज वीरेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि सांप निकलना तो यहां आम बात है। सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि सांप निकल रहे हैं तो क्या स्टाफ को बचाने के लिए आप आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed