फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कैब चालक को चाकू मारकर की थी लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कैब चालक को चाकू मारकर की थी लूट
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीला मोड़ पुलिस ने हथियार और चाकू के बल पर लूट करने वाले गिरोह के सरगना इमरान उर्फ बड़ा मामा समेत चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। चारों लोग डिफेंस कॉलोनी में राहगीर को निशाना बनाकर लूटने की फिराक में थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने अगस्त 2021 में सिकंदरपुर गांव में दरभंगा बिहार निवासी कैब चालक उमेश यादव के सिर में चाकू मारकर हुई लूट का खुलासा किया है। सरगना के खिलाफ लिंक रोड, दिल्ली और टीला मोड़ थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि इमरान उर्फ विक्की उर्फ बड़ा मामा निवासी दीनपुर नजफगढ़ दिल्ली, शोएब और साबिर निवासी देवडू थाना सेक्टर-27 सोनीपत व अबरार निवासी गरिमा गार्डन थाना साहिबाबाद को गिरफ्तार किया है। बड़ा मामा ही लूट की योजनाएं तैयार करता था। अगस्त 2021 में वह, शोएब और साबिर तीनों मुरथल में एक होटल पर खाना खाने आए थे। वहां घूम-फिरकर तीनों ने देर रात को निजी कंपनी की कैब बुक की और वहां से गाजियाबाद आ गए। भोपुरा आने के बाद तीनों ने चालक उमेश यादव को लूटने की योजना तैयार की, जिसमें रात 2:30 बजे करीब बड़ा मामा ने उमेश को चाकू की नोक पर लेकर डरा दिया। शोएब और साबिर ने उससे मोबाइल फोन व 12 हजार रुपये की नकदी लूट ली लेकिन जब चालक ने विरोध किया तो तीनों ने उसके सिर में चाकू मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में तीनों उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे। घटना करने के बाद इमरान अपने एक रिश्तेदार के घर जाकर सो गया। वहां उसने शोएब और साबिर के भी सोने की व्यवस्था कराई। अगले दिन लुटेरों ने फिर से दिल्ली के लिए एक कैब बुक की और वहां भी चालक को चाकू की नोक पर लेकर लूट किया। दिल्ली पुलिस ने लुटेरों की पहचान कर इन्हें गिरफ्तार किया था, बाद में ये छूट गए थे।
विज्ञापन

मुरथल में होटल के सीसीटीवी फुटेज से हुई लुटेरों की पहचान:
थाना प्रभारी भुवनेश्वर सिंह का कहना है कि वारदात के कई दिन बाद तक चालक घटना की जानकारी देने की स्थिति में नहीं था। कुछ दिनों बाद उसकी शिकायत लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। जांच में उपनिरीक्षक करतार सिंह ने होटल की सीसीटीवी से लुटेरों की पहचान की और चालक के मोबाइल की कॉल डिटेल व लोकेशन ट्रेस की। उसी के साथ जिस नंबर से कैब बुक की थी। उसकी भी डिटेल पता लगाकर लुटेरों की पहचान और पता पुष्ट किया। इसी आधार पर पुलिस टीम ने चारों लुटेरों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed