फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गोली लगते ही बोला बदमाश - माफ कर दो योगीजी... गलती नहीं करूंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गोली लगते ही बोला बदमाश - माफ कर दो योगीजी... गलती नहीं करूंगा
विज्ञापन

लोनी। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होती है। थोड़ी देर बाद गोली लगने से घायल एक बदमाश दो पुलिसवालों के सहारे लड़खड़ाते हुए चलता नजर आता है। वह चिल्लाता है, योगीजी, माफी चाहता हूं, इस बार माफ कर दो, जिंदगी में कुछ गलत नहीं करूंगा, कभी किसी को गलत नजर से भी नहीं देखूंगा। थोड़ी देर बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर आ जाता है। जाहिर है, यह वीडियो पुलिसवालों ने ही बनाया। यह तेजी से वायरल हो रहा है। 22 सेकंड के वीडियो में बदमाश ने चार बार माफी मांगी है और तीन बार कहा है कि गलती नहीं करेगा।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश नावेद है जो बागपत के बिजवाड़ा गांव का है। बागपत के ही गाधी गांव का निवासी उसका साथी नफीस भी पकड़ा गया। उसे गोली नहीं लगी। लोनी में इस तरह बदमाश के माफी मांगने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 24 जून को लोनी बॉर्डर थाने में कपिल और सागर ने गले में तख्ती डालकर सरेंडर किया था। तख्ती पर लिखा था, योगीजी... माफ कर दो, अब अपराध नहीं करेंगे। दोनों पर 20 दिसंबर 2021 को गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया था। इसी में फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

पांच महीने में 69 मुठभेड़
जिले में एक अप्रैल से 31 अगस्त तक पुलिस और बदमाशों के बीच 69 मुठभेड़ हुई हैं। इनमें 98 बदमाश पकड़े गए जिनमें 77 गोली लगने से घायल हुए जबकि दो बिल्लू दुजाना और राकेश ढेर हो गए। गिरफ्तार बदमाशों में 35 इनामी थे। पुलिस का दावा है कि इस अवधि में नौ बदमाशों ने कार्रवाई के डर से सरेंडर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैंदा को नहीं पकड़ पा रही पुलिस
एक तरफ मुठभेड़ के बाद पकड़े जाने पर अपराधी माफी मांग रहे तो दूसरी ओर ऐसे बदमाश भी हैं जो पुलिस के हाथ नहीं आ रहे हैं। इनमें सबसे नया नाम अनिल उर्फ पैंदा का है। उसे उसके साथी और कुछ वकील कचहरी में से पुलिस की हिरासत में छुड़ा ले गए थे। वह जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 25 केस हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह दिल्ली में सरेंडर कर सकता है। इस पर अफसरों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया है। जिले के 77 इनामी अपराधी भी पुलिस के हाथ नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed