फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   thugs siphoned off more than three lakh rupees by withdrawing money from accounts of four people

Ghaziabad: ठगों ने चार लोगों के खाते से रकम निकालकर लगाया तीन लाख से ज्यादा का चूना

Thu, 25 Aug 2022 01:48 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 01:48 AM IST
सार

आरोप है कि ठग ने कॉल कर खाते से दो लाख रुपये की निकासी कर ली। उधर, वसुंधरा सेक्टर पांच निवासी मोनिका ने बताया कि एक युवक ने उन्हें फोन कर नौकरी का झांसा दिया।

विज्ञापन
thugs siphoned off more than three lakh rupees by withdrawing money from accounts of four people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में ठगों ने चार लोगों के खातों से तीन लाख से ज्यादा की रकम निकाल ली। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में पुलिस को शिकायत दी है। साइबर सेल टीम ट्रांजेक्शन और खाते से निकली रकम की जांच कर रही है।

विज्ञापन


शिप्रा सनसिटी सोसायटी के निवासी मजमुज्जमान ने 16 अगस्त को सोसायटी के बाहर एटीएम बूथ से छह हजार रुपये निकाले थे। वह पैसे लेकर घर जा रहे थे कि अचानक रास्ते में उन्हें मोबाइल पर तीन मैसेज और मिले जिसमें तीन बार में 9 हजार, 10 हजार और 59,800 रुपये निकलने की जानकारी थी। वह तुरंत एक दोस्त के घर पहुंचे और बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सेवा केंद्र पर नीरज ने उनसे डेबिट कार्ड के 16 अंकों के बारे में बताया कि वह उनके डेबिट कार्ड से मिल नहीं रहे थे। इससे उन्हें कार्ड बदलने की जानकारी हुई।
विज्ञापन


दूसरे मामले में एटीएम एडवांटेज सोसायटी निवासी मान्या गोयल को एक युवक ने टेलिकॉल इंडस्ट्री का पदाधिकारी बताकर समस्या हल होने के बारे में पूछा। समाधान होने पर ठग ने उनसे एक नंबर डायल करने के लिए कहा। इस प्रक्रिया के करते ही उनका ई-मेल आईडी हैक कर व्हाट्सएप हैक कर लिया और उनके दोस्तो व जानकारों को मैसेज कर 20 हजार ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में वसुंधरा सेक्टर-2 निवासी पंकज गौतम ने बताया कि वह मंगलवार को वसुंधरा स्थित मेवाड़ कालेज में ऑफिस के अंदर बैठे थे। तभी मोबाइल पर बैंक से मैसेज आया जिसमें खाता, केवाईसी और पैन कार्ड अपडेट करने के लिए कहा गया। रिप्लाई करने पर उनके खाते से 90 हजार रुपये डेबिट के लिए ओटीपी आया। आरोप है कि ठग ने उन्हें कॉल कर खाते से दो लाख रुपये की निकासी कर ली। उधर, वसुंधरा सेक्टर पांच निवासी मोनिका ने बताया कि एक युवक ने उन्हें फोन कर नौकरी का झांसा दिया। इस बाबत उसने मोबाइल एप डाउनलोड कराया। फिर उनसे कहा कि एक ट्यूटर आपको काम करना सिखाएगा। इस तरह उनसे खाते में 59 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में पुलिस को शिकायत दी है। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि ट्रांजेक्शन के आधार पर साइबर टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed