{"_id":"630686d18f9bf75fd92c9189","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd243474086","type":"story","status":"publish","title_hn":"JNU Vice Chancellor: जेएनयू कुलपति के खिलाफ लोनी विधायक ने दी तहरीर, देवी-देवताओं पर दिया था विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JNU Vice Chancellor: जेएनयू कुलपति के खिलाफ लोनी विधायक ने दी तहरीर, देवी-देवताओं पर दिया था विवादित बयान
Thu, 25 Aug 2022 01:45 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:45 AM IST
सार
विधायक ने तहरीर में बताया कि सोमवार को जेएनयू में एक व्याख्यान के दौरान कुलपति ने हिंदू देवी-देवताओं को जातियों में बांटने का कुत्सित प्रयास किया था। उनका कहना था कि हिंदू धर्म एवं शास्त्रों के अनुसार भगवान किसी जाति, ऊंच-नीच, गरीब-अमीर के बंधनों से अलग हैं।
विज्ञापन
लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी के खिलाफ बुधवार को लोनी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कुलपति के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है। जेएनयू की वीसी ने हाल ही में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन
विधायक ने तहरीर में बताया कि सोमवार को जेएनयू में एक व्याख्यान के दौरान कुलपति ने हिंदू देवी-देवताओं को जातियों में बांटने का कुत्सित प्रयास किया था। उनका कहना था कि हिंदू धर्म एवं शास्त्रों के अनुसार भगवान किसी जाति, ऊंच-नीच, गरीब-अमीर के बंधनों से अलग हैं। यह हिंदू धर्म की एकता को तोड़ने के लिए दिया जाने वाला बयान है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की है कि इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि इस मामले के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन